रूस में ड्रोन हमला : परमाणु संयंत्र के मुख्य अभियंता की मौत, आईएईए से की निंदा की मांग

याकोवलेव ने कर्तव्य निभाते हुए गंवाएं प्राण

रूस में ड्रोन हमला : परमाणु संयंत्र के मुख्य अभियंता की मौत, आईएईए से की निंदा की मांग
ऊर्जा संयंत्र के मुख्य अभियंता अलेक्जेंडर याकोवलेव और उनके चालक की यूक्रेनी ड्रोन हमले में मौत हो गई। रोसाटॉम ने घटना की पुष्टि करते हुए आईएईए से तत्काल और कड़ी प्रतिक्रिया की मांग की। रूस ने इसे गंभीर अपराध बताते हुए अंतरराष्ट्रीय संगठनों से हत्या की स्पष्ट शब्दों में निंदा करने की अपील की।

मॉस्को। रूस के नियंत्रण वाले जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के मुख्य अभियंता अलेक्जेंडर याकोवलेव और उनके चालक की एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में मौत हो गयी। रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के महानिदेशक अलेक्सी लिखाचेव ने इस घटना की जानकारी दी। लिखाचेव ने कहा कि याकोवलेव ने कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने अपने प्राण गंवायें। उन्होंने बताया कि इस हमले की जानकारी रूस के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व को दे दी गयी है।

लिखाचेव ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) से इस घटना पर शीघ्र, स्पष्ट और ठोस प्रतिक्रिया देने की मांग की। इस बीच, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा कि रूस आईएईए और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के मुख्य अभियंता की हत्या की स्पष्ट शब्दों में निंदा करने की मांग करता है।  

जखारोवा ने टेलीग्राम पर जारी संदेश में कहा, आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी को आखिरकार कीव शासन के इस अपराध पर ध्यान देना चाहिए। हम विशेष रूप से आईएईए सहित संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इस हत्या की स्पष्ट और कड़ी निंदा करने वाला बयान जारी करने की मांग करते हैं।

 

Read More ब्रिटेन में नई राजनीतिक शुरुआत के संकेत: एंडी बर्नहैम को मिला ऐतिहासिक समर्थन, पीएम बनने की राह आसान

Tags: nuclear

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, 9वीं से नई भाषा शुरू करने पर उठाए सवाल तीन-भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, 9वीं से नई भाषा शुरू करने पर उठाए सवाल
उच्चतम न्यायालय ने सीबीएसई द्वारा नौवीं कक्षा में तीसरी भाषा अनिवार्य करने पर चिंता जताई है। अदालत ने कहा कि...
होम्योपेथी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आयोजित, राज्यपाल ने कहा- चिकित्सा की महान ज्ञान परंपरा का केंद्र रहा है भारत
मानसून की मोहलत कह रही सावधान, बारिश तेज हुई तो सड़क से लेकर बिजली तक बढ़ेगा खतरा
28 लाख लगे, उद्घाटन भी नहीं हुआ, अब बंद होने की तैयारी
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की रणनीति तैयार, राहुल-खरगे समेत शीर्ष नेताओं ने बनाई सरकार को घेरने की योजना
हाडौती के टैक्सटाइल, इंजीनियरिंग और कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा
E20 से गाड़ी ख़राब: कोर्ट ने कंपनी को ठहराया दोषी, ग्राहक को 20 लाख लौटाने का आदेश