बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान

यह स्पष्ट नहीं कि हमला सीधे अमेरिकी दूतावास परिसर पर हुआ या आसपास के किसी अन्य इमारत पर

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान

बगदाद में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमला होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर के पास एक इमारत से धुआं और आग उठती दिख रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार आत्मघाती ड्रोन से हमला किया गया, जिससे वायु रक्षा रडार को नुकसान पहुंचने की आशंका है। फिलहाल अमेरिकी विदेश विभाग ने मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के पास ड्रोन हमले की घटना सामने आई है। मीडिया में प्रसारित एक वीडियो में दूतावास परिसर के आसपास स्थित एक इमारत से धुआं और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमला सीधे अमेरिकी दूतावास परिसर पर हुआ है या आसपास के किसी अन्य इमारत पर हुआ। इस मामले में प्रतिक्रिया के लिए अमेरिकी विदेश विभाग से संपर्क किया गया है। स्थानीय ईरान समर्थक सूत्रों ने दावा किया है कि इस हमले में एक आत्मघाती ड्रोन का उपयोग किया गया और वायु रक्षा रडार प्रणाली को नुकसान पहुंचाया गया है।

इससे पहले इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी विदेश विभाग ने सुरक्षा चिंताओं के कारण इराक सहित कुछ देशों से गैर-आवश्यक कर्मियों और उनके परिवारों को स्वदेश वापस बुलाने का निर्देश दिया था। विदेश विभाग ने कल ओमान से भी गैर-आवश्यक अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वदेश लौटने का आदेश दिया था। ईरानी और स्थानीय मीडिया में प्रसारित वीडियो में बगदाद के ग्रीन जोन में स्थित राजनयिक परिसर के आसपास धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जिसके बाद अमेरिकी दूतावास को ड्रोन हमले का संभावित निशाना बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है।

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल