रूस के हवाई क्षेत्र पर मंडरा रहे थे ड्रोन, वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन किए नष्ट
काला सागर के जलक्षेत्र में किया नष्ट
बड़े ड्रोन हमले को नाकाम करने का दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार रात उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने 313 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। ड्रोन बेलगोरोद, ब्रांस्क, कुर्स्क, रोस्तोव समेत कई क्षेत्रों तथा मॉस्को, क्रीमिया, तातारस्तान और आजोव-काला सागर के ऊपर नष्ट किए गए।
मास्को। रूसी वायु रक्षा बलों ने शुक्रवार रात उसके हवाई क्षेत्र के ऊपर मंडरा रहे यूक्रेन के 313 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा, कल रात वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन का पता लगाकर उसे नष्ट कर दिया।
इन ड्रोन को बेलगोरोद, ब्रांस्क, वोरोनिश, कलुगा, कुस्र्क, लिपेत्स्क, रोस्तोव और तुला क्षेत्रों तथा मॉस्को क्षेत्र, क्रास्नोडार क्राय, क्रीमिया गणराज्य और तातारस्तान गणराज्य के ऊपर, साथ ही आजोव और काला सागर के जलक्षेत्र में नष्ट किया गया।
Tags: drones
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Aug 2026 14:27:24
कुत्तों का आतंक: एमबीएस अस्पताल में आए 535 रेबीज केस।

Comment List