दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने अपनी बेटी का नाम रखा हिंद, जानें क्या है वजह
यह नाम अपनी मां के सम्मान में रखा है
शेख हमदान दुबई के मुखिया मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम के दूसरे बेटे है। वह संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में कार्य करते है।
अबू धाबी। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान चौथी बार पिता बने हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर के दी है। शेख ने अपनी बेटी का स्वागत करते हुए उसका नाम हिंद रखा है। उन्होंने यह नाम अपनी मां के सम्मान में रखा है।
इससे पहले उनके 2 बेटे और एक बेटी है। सबसे पहले उनके 2 जुड़वां बच्चे हुए, जिनका नाम शेखा और रशिद है। इसके बाद उनके एक और बेटा हुआ था, जिसका नाम उन्होंने मोहम्मद बिन रखा था। शेख हमदान दुबई के मुखिया मोहम्मद बिन रशीद अल मकतूम के दूसरे बेटे है। वह संयुक्त अरब अमीरात के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के रूप में कार्य करते है।
Tags: sheikh
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 15:31:54
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...

Comment List