जापान में सुबह सुबह हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 6.2 रही तीव्रता, सुनामी का कोई खतरा नहीं

जापान में भूकंप: 6.2 तीव्रता के झटकों से हिला शिमाने प्रांत

जापान में सुबह सुबह हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 6.2 रही तीव्रता, सुनामी का कोई खतरा नहीं

पश्चिमी जापान में मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। शिमाने परमाणु ऊर्जा केंद्र सुरक्षित है, हालांकि बुलेट ट्रेन सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रहीं। सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

टोक्यो। जापान के पश्चिमी चुगोकू क्षेत्र के शिमाने प्रांत में मंगलवार को भूकंप के कई झटके महसूस किये गये। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गयी, हालांकि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। गौरतलब है कि, भूकंप के केंद्र से मात्र 32 किमी दूरी पर 'शिमाने परमाणु ऊर्जा केंद्र' है। जापान के परमाणु नियामक प्राधिकरण ने कहा कि संयंत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं पायी गयी है।

एक प्रवक्ता ने बताया कि संयत्र का संचालन करने वाली चुगोकू इलेक्ट्रिक पावर संयंत्र की इकाई दो पर पडऩे वाले प्रभाव की जांच की जा रही है। यह इकाई मार्च 2011 में फुकुशिमा आपदा के बाद बंद कर दी गयी थी और दिसंबर 2024 से दोबारा शुरू हुई है। भूकंप के इस झटके के बाद पूर्वाह्न 10:37 बजे 5.4 तीव्रता का एक अन्य भूकंप आया।

पश्चिमी जापान रेलवे ने बताया कि भूकंप के बाद शिन-ओसाका और हाकाता के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन रोक दिया गया था, लेकिन दोपहर एक बजे (स्थानीय समयानुसार) से सेवाएं फिर से शुरू कर दी गयीं। जापान दुनिया के सबसे संवेदनशील भूकंपीय क्षेत्रों में से एक है, जहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

इससे पहले नौ दिसंबर को, देश के उत्तर-पूर्वी तट पर 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे और अधिकारियों को 1,00,000 से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए कहा गया था।

Read More नेपाल चुनाव: रैपर से नेता बने बालेन शाह पड़ रहे पुराने दिग्गजों पर भारी, पीएम की रेस में सबसे आगे, भारत से है खास नाता

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई मुख्यमंत्री निवास पर होली महोत्सव : भजनलाल शर्मा ने आमजन संग खेली होली, आमजन को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सीएम भजन लाल शर्मा ने भव्य होली महोत्सव मनाया। प्रदेशभर से पहुंचे लोगों संग...
आईटीबी बर्लिन में राजस्थान का सशक्त आगाज : वैश्विक मंच पर विरासत, स्थापत्य और सतत पर्यटन मॉडल की प्रस्तुति, स्थापत्य सौंदर्य और नवाचारपूर्ण प्रस्तुति के कारण राजस्थान मंडप विशेष आकर्षण का केंद्र
शहर में होली ‌की धूम : डीजे की धुन पर थिरकी युवाओं की टोलियां, रंग-गुलाल उड़ाकर लिया उत्सव का आनंद
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं संग मनाई होली : गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सभी के जीवन को नई आशाओं और खुशियों से भर दें
इजरायल के रक्षा मंत्री ने दी चेतवानी : ईरान का अगला सर्वोच्च नेता भी होगा हमारा निशाना, इससे फर्क नहीं पड़ता उसका नाम क्या है या वह कहां छिपा है
नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से अच्छी ख़बर : मादा हिप्पो ने एक बच्चे को दिया जन्म, जानें अब कितनी हो गई हिप्पो की संख्या
एयर इंडिया की पश्चिम एशिया की उड़ानें रद्द : एयरलाइन ने की घोषणा, फंसे यात्रियों को निकालने के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन जारी