थाईलैंड में एक स्टोर में घुसा जंगली हाथी, कुरकुरे और क्रैकर्स खाए
हाथी को स्टोर में देखकर लोग अंचभित रह गए
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हाथी ने किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया।
थाईलैंड। थाईलैंड में एक हाथी एक जनरल स्टोर में घुस गया। इसके बाद हाथी ने स्टोर में रखे कुरकुरे और चावल के क्रैकर्स खाए। यह एक जंगली हाथी था, जिसे स्थानीय रूप से "प्लाई बियांग लेक" के नाम से जाना जाता है। यह हाथी थाईलैंड के पाक चोंग जिले में भोजन की तलाश में भटकते हुए एक स्टोर में घुस गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हाथी ने किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया। उसने कुरकुरे और चावल के क्रैकर्स खाए और वापस चला गया। जंगली हाथी अक्सर भोजन की तलाश में संरक्षित क्षेत्रों से बाहर निकल आते है। हाथी को स्टोर में देखकर लोग अंचभित रह गए।
Tags: elephant
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 19:37:40
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री ही संसद की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं।...

Comment List