एर्दोगन का ट्रम्प से ईरान के साथ बातचीत जारी रखने का आग्रह, तनाव कम करने के लिए कूटनीति के अधिकतम उपयोग पर जोर

क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा

एर्दोगन का ट्रम्प से ईरान के साथ बातचीत जारी रखने का आग्रह, तनाव कम करने के लिए कूटनीति के अधिकतम उपयोग पर जोर
राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान-अमेरिका तनाव कम करने के लिए कूटनीति को प्राथमिकता देने और बातचीत जारी रखने की अपील की। फोन पर हुई बातचीत में गाजा समेत क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। एर्दोगन ने कहा कि तुर्की शांति प्रयासों, क्षेत्रीय स्थिरता और गाजा पुनर्निर्माण का समर्थन जारी रखेगा।

अंकारा। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीति का अधिकतम उपयोग करने तथा दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रखने का आग्रह किया है। तुर्की के राष्ट्रपति प्रशासन ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि एर्दोगन और ट्रम्प के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति एर्दोगन ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को दूर करने के लिए कूटनीति का अधिकतम उपयोग करने के महत्व पर जोर दिया और बातचीत जारी रहने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि तुर्की शांति स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।

एर्दोगन ने कहा कि अंकारा, पाकिस्तान और सऊदी अरब के साथ मिलकर तीनों देशों के बीच हुए संयुक्त रक्षा समझौते के तहत क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ रुख अपना रहा है। उन्होंने गाजा पट्टी की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि गाजा में शांति प्रक्रिया के दूसरे चरण की ओर बढ़ने के प्रयासों के बीच फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायली अधिकारियों की कार्रवाई बढ़ गई है। राष्ट्रपति एर्दोगन  ने जोर देकर कहा कि तुर्की क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति स्थापित करने के प्रयासों और गाजा के पुनर्निर्माण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का समर्थन जारी रखेगा।

 

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय
राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा आर4सी ने व्हाट्सऐप अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए सात उपाय बताए। पुलिस ने टू-स्टेप...
ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह
वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 
कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम
गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ निकली शोभायात्रा, 80 से अधिक झांकियों का जुड़ा कारवां
विदेश मंत्री जयशंकर दो दिन की भूटान की यात्रा पर, विदेश मंत्री और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात