पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत

किसी भी हिंसक इरादे से इनकार किया

पूर्व एफबीआई निदेशक ने मारने के लिए कोड भाषा में भेजे संदेश : ट्रंप ने की कोमी की पोस्ट की आलोचना, लिखा- 8647 लिखकर दिया उनकी हत्या का संकेत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कोमी पर '8647' कोड के जरिए हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया। ट्रंप का दावा है कि '86' हटाने/हत्या और '47' उनका राष्ट्रपति नंबर है। कोमी ने आरोप खारिज कर इसे राजनीतिक संदेश बताया। उन्हें पूछताछ के बाद रिहा किया गया। मामला अमेरिका में चर्चा में है।

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के पूर्व निदेशक जेम्स कोमी की एक पोस्ट की आलोचना करते हुए दावा किया कि कोमी ने उनकी हत्या का खुफिया संदेश साझा किया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर 86 47 वाक्यांश का उल्लेख करते हुए इसे एक माफिया शब्द (मॉब टर्म) बताया। उन्होंने दावा किया कि 86 का उपयोग अपराधियों द्वारा हत्या के लिए किया जाता है, जबकि 47 का मतलब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति यानी स्वयं ट्रंप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जेम्स कोमी ने समुद्र तट पर सीपियों से 8647 लिखकर उनकी हत्या का संकेत दिया है।

गौरतलब है कि 86 शब्द का उपयोग आमतौर पर अमेरिका में किसी चीज को हटाने या रद्द करने के लिए किया जाता है। कोमी ने इस तस्वीर को एक राजनीतिक संदेश के रूप में साझा किया था और उन्होंने किसी भी हिंसक इरादे से इनकार किया है। इस मामले में कोमी पर 28 अप्रैल को राष्ट्रपति के जीवन को खतरे में डालने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने 29 अप्रैल को अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद उन्हें बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया। कोमी ने खुद को निर्दोष बताते हुए इन आरोपों को खारिज किया है। यह कोमी के खिलाफ ट्रंप प्रशासन का दूसरा कानूनी मामला है, इससे पहले 2025 में भी उन पर एक मामला चला था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया था।

Tags: trump

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने
नगर निगम अजमेर द्वारा आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण में होने वाली स्वगणना को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान...
मामूली सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विवाद, 50 से अधिक बदमाशों ने युवक पर लोहे की सरियों और लाठियों से किया हमला
सहायक कृषि अधिकारी भर्ती-2024 : पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी, 400 अभ्यर्थी शामिल
श्रमिक दिवस पर राज्यपाल बागडे ने दी शुभकामनाएं, कहा- श्रमिक राष्ट्र की अनमोल धरोहर, उनके अथक परिश्रम से ही देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा
सीएम सम्राट की मौजूदगी में अरविंद शर्मा ने बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भरा नामांकन, मंगल पांडेय ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
ज्ञानभारतम मिशन में राजस्थान अव्वल, 15 लाख से अधिक पांडुलिपियों का सत्यापन
राजस्थान कांग्रेस में जिलों की कार्यकारिणी घोषणा पर सस्पेंस बरकरार, नेताओं की नाराजगी के चलते देरी