फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति को जेल, अवैध धन से संबंधित मामले में पाए गए आपराधिक साजिश के दोषी
पश्चिमी देशों में वह उनकी छवि को बनाने में मदद करेंगे
न्यायाधीश नथाली गवारिनो ने कहा कि सरकोजी ने अपने अभियान के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने करीबी सहयोगियों को लीबियाई अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति दी थी।
पेरिस। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को लीबियाई नेता कर्नल मुअम्मर गद्दाफी से लाखों यूरो के अवैध धन से संबंधित एक मामले में आपराधिक साजिश का दोषी पाए जाने के बाद 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं पेरिस आपराधिक अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार और चुनाव अभियान में धन के अवैध के इस्तेमाल सहित अन्य सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। वहीं सरकोजी का दावा है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है। जबकि उन पर आरोप है कि उन्होंने 2007 में गद्दाफी से धन लेकर उसका उपयोग अपने सफल चुनाव अभियान के लिए किया था। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि उस धन के एवज में सरकोजी ने गद्दाफी से यह वादा किया था कि पश्चिमी देशों में वह उनकी छवि को बनाने में मदद करेंगे।
न्यायाधीश नथाली गवारिनो ने कहा कि सरकोजी ने अपने अभियान के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने करीबी सहयोगियों को लीबियाई अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति दी थी। लेकिन अदालत ने फैसला सुनाया कि यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं कि सरकोजी धन के अवैध लेन-देन अभियान के लाभार्थी थे। उन्हें पांच साल जेल की सजा सुनाई गई। इस फैसले का मतलब है कि अगर वह अपील करते हैं, तब भी उन्हें जेल में ही रहना होगा। उन्हें 100,000 यूरो यानी 1,17,333.71 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया गया।

Comment List