ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि

ईरान में अभूतपूर्व अशांति, सरकार ने पहली बार मानी भारी मौतें

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि

ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते दो हफ्तों में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है।

ईरान। ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते दो हफ्तों में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,000 लोगों की मौत हो चुकी है। रॉयटर्स से बातचीत में अधिकारी ने दावा किया कि इन मौतों के पीछे “आतंकवादी तत्व” जिम्मेदार हैं, जिन्होंने हालात को हिंसक बना दिया। मरने वालों में प्रदर्शनकारी और सुरक्षा बलों के जवान दोनों शामिल हैं। यह पहली बार है जब ईरानी अधिकारियों ने इतने बड़े पैमाने पर मौतों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि मृतकों में कितने आम नागरिक थे और कितने सुरक्षाकर्मी। आर्थिक बदहाली, महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता के विरोध ने बीते तीन वर्षों में सरकार के सामने सबसे बड़ी आंतरिक चुनौती खड़ी कर दी है।

ईरान की धार्मिक सत्ता ने एक तरफ आर्थिक मुद्दों पर विरोध को जायज बताया है, वहीं दूसरी ओर सख्त सुरक्षा कार्रवाई भी की जा रही है। सरकार ने अमेरिका और इजरायल पर अशांति भड़काने के आरोप लगाए हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार सैकड़ों लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी और हजारों गिरफ्तार किए गए हैं।

इंटरनेट बंदी और संचार प्रतिबंधों के चलते सही जानकारी सामने आने में मुश्किलें आ रही हैं। बावजूद इसके, रात के समय हुई झड़पों के वीडियो सामने आए हैं, जिनमें गोलीबारी, आगजनी और हिंसक टकराव साफ दिखाई दे रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान