हैरी पॉटर सीरीज के कलाकारों के लिए बनेगा अस्थायी स्कूल, जारी कर सकेंगे अपनी पढ़ाई 

डियो की ओर से कलाकारों के लिए एक अस्थायी स्कूल बनाया जाएगा

हैरी पॉटर सीरीज के कलाकारों के लिए बनेगा अस्थायी स्कूल, जारी कर सकेंगे अपनी पढ़ाई 

नई हैरी पॉटर सीरीज का निर्माण यूके के लीव्सडेन स्टूडियो में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है

यूके। नई हैरी पॉटर सीरीज का निर्माण यूके के लीव्सडेन स्टूडियो में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। एचबीओ मैक्स सीरीज़ में डोमिनिक मैकलॉघलिन को हैरी पॉटर, अरबेला स्टैंटन को हरमाइन ग्रेंजर और एलेस्टेयर स्टाउट को रॉन वीस्ली के रूप में लिया गया है। इस रीबूट शो में जेके राउलिंग की बाल जादूगर पर आधारित 7 किताबों को शामिल करने की योजना है।

फिल्मांकन के दौरान बच्चे अपनी पढ़ाई का भी ध्यान रख सकेंगे। स्टूडियो ने यह सुनिश्चित किया है कि बाल कलाकार फिल्म के काम के दौरान अपना स्कूल का काम जारी रख सकेंगे। इसके लिए स्टूडियो की ओर से कलाकारों के लिए एक अस्थायी स्कूल बनाया जाएगा। इस स्कूल का प्रयोग 8 से 10 वर्षों की अवधि तक किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार वार्नर स्टूडियोज़ लीव्सडेन को हैरी पॉटर रीबूट सीरीज़ के बाल कलाकारों के लिए एक अस्थायी स्कूल बनाने की अनुमति मिल गई है। थ्री रिवर्स डिस्ट्रिक्ट काउंसिल स्टूडियो को पोर्टेबल इमारतों को स्कूल में बदलने की अनुमति देगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प