हिज़बुल्लाह की चेतावनी: अभी नहीं तो कभी नहीं..लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों को घर खाली करने का आदेश

हिज़बुल्लाह की इजरायली नागरिकों को अल्टीमेटम, इलाका छोड़ने की चेतावनी

हिज़बुल्लाह की चेतावनी: अभी नहीं तो कभी नहीं..लेबनान की सीमा से सटे क्षेत्रों में रहने वाले इजरायली लोगों को घर खाली करने का आदेश

हिज़बुल्लाह ने इजरायली सीमा के 5 किलोमीटर दायरे में रहने वाले नागरिकों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। टेलीग्राम पर जारी संदेश में इसे इजरायली हमलों का जवाब बताया गया है। दूसरी ओर, इजरायली सेना ने बेरूत और तेहरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे युद्ध गहरा गया है।

बेरुत। हिज़बुल्लाह ने लेबनान की सीमा से लगे पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इजरायल के नागरिकों को शहरों को छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर चले जाने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार, हिज़बुल्लाह ने यह चेतावनी शुक्रवार सुबह हिब्रू में अपने टेलीग्राम चैनल पर एक संदेश साझा करके दी। 

हिज़बुल्लाह ने कहा, लेबनान की आजादी और सुरक्षित नागरिकों के खिलाफ आपकी सेना का हमला, नागरिक बुनियादी ढांचा को नुकसान पहुंचाना और लोगों से घरों को खाली करवाने का अभियान चलाने की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसे बिना चुनौती दिए नहीं छोड़ा जाएगा। 

उधर, इज़रायली सेना ने गुरुवार देर शाम लेबनान पर हमला शुरू किया और इसके बाद लोगों को बेरूत के दक्षिणी इलाकों से निकलने के लिए कहा गया, जो हिज़बुल्लाह का गढ़ है। इज़रायली रक्षा बलों ने कहा था कि उसने ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी आतंकी शासन की अवसंरचना के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले शुरू कर दिए हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व विरासत दिवस : हवामहल में दो दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत, कल से पर्यटकों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी एग्जीबिशन विश्व विरासत दिवस : हवामहल में दो दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत, कल से पर्यटकों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी एग्जीबिशन
विश्व विरासत दिवस के अवसर पर हवामहल स्मारक के प्रथम चौक में दो दिवसीय आकर्षक एग्जीबिशन की शुरुआत। आयोजक राजकुमार...
विभिन्न देशों से आए प्रतिभागी राजस्थान विधानसभा का करेंगे भ्रमण, 17 देशों के 43 प्रतिभागी करेंगे अवलोकन
पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले 'मनी ट्रेल' पर वार: मर्लिन ग्रुप के खिलाफ ईडी की बड़ी छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त
जयपुर एयरपोर्ट : खाड़ी देशों के लिए उड़ानें बढ़ीं, शारजाह के लिए नई फ्लाइट शुरू
पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका : अदालत ने ठुकराई ट्रांजिट अग्रिम जमानत बढ़ाने की अर्जी, असम सीएम की पत्नी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा देईखेड़ा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक चिकित्सक के भरोसे अस्पताल
‘विक्टोरिया सीक्रेट इंडिया’ ने तृप्ति डिमरी को बनाया ब्रांड एंबेसडर : लॉन्च हुआ समर सिग्नेचर और कूल एयर कैंपेन, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा