अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भयावह हादसा: भूस्खलन से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य 2 घायल

नूरिस्तान में भूस्खलन से तीन की मौत

अफगानिस्तान के नूरिस्तान में भयावह हादसा: भूस्खलन से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य 2 घायल

नूरिस्तान प्रांत में भारी बारिश और हिमपात के बाद भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, दो घायल हुए, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया।

काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी नूरिस्तान प्रांत में एक घर में हुए भूस्खलन से तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता फरीदोन समीम ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडोल जिले में बुधवार को भारी बारिश और हिमपात के बाद यह हादसा हुआ। सभी पीड़ति एक ही परिवार के हैं।

अफगानिस्तान में अधिकतर लोग कमजोर मिट्टी के घरों में रहते हैं। ये आसानी से प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आ जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो रही है। देश के मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में काबुल सहित देश के कई राज्यों में और हिमपात और बारिश का अनुमान लगाया है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप कमलनाथ का बड़ा बयान : पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं, भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाया जनता के बीच पैनिक माहौल बनाने का आरोप
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे ईंधन की कमी को मात्र...
बांग्लादेश में ख़सरे का प्रकोप: लगातार बढ़ रहे बच्चों की मौत के मामले, 24 घंटों में संक्रमण के 685 नए मामले सामने आए 
Cyber Crime Alert : सार्वजनिक स्थानों पर अनजान व्यक्ति को मोबाइल देने से बढ़ रहा साइबर फ्रॉड, नई एडवाइजरी जारी
आईपीएल-2026 : जीत की पटरी पर लौटी हैदराबाद, कोलकाता की लगातार दूसरी हार, हेनरिक क्लासेन की फिफ्टी
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी पर लगाया आवाज दबाने का आरोप : सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उठाए सवाल, बोले- क्या जनता के मुद्दे उठाना कोई अपराध है?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पहल : 3 से 8वीं कक्षा के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग-आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस पाठ्यक्रम शुरू
फीफा विश्व रैंकिंग : 8 साल बाद फ्रांस फिर नंबर वन पर पहुंचा, वियतनाम ने मलेशिया पर 3-1 जीत के बाद 99वें स्थान पर लगाई छलांग