स्पेन में भीषण हादसा: आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत 4 अन्य घायल
स्पेन: रिहायशी इमारत में आग लगने से 5 की मौत
स्पेन के मान्लेउ शहर में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया है और जांच जारी है।
मैड्रिड। उत्तर-पूर्वी स्पेन में सोमवार को आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। कैटलन क्षेत्रीय अग्निशमन सेवा ने एक बयान में कहा कि आग बार्सिलोना प्रांत के मान्लेउ शहर में एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में लगी।
दमकलकर्मियों ने लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन वहां पांच लोग मृत पाए गए। चार अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की पहचान जारी है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Feb 2026 14:00:50
Rajasthan Anti Corruption Bureau की अजमेर यूनिट ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता बाबूलाल को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते...

Comment List