जिम्बाब्वे में भीषण हादसा: करिबा झील में नाव डूबने से 15 यात्रियों की मौत, कई लापता; राहत एवं बचाव कार्य शुरू

77 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

जिम्बाब्वे में भीषण हादसा: करिबा झील में नाव डूबने से 15 यात्रियों की मौत, कई लापता; राहत एवं बचाव कार्य शुरू
जिम्बाब्वे की करिबा झील में यात्रियों से भरी एक नाव तेज लहरों की चपेट में आकर पलट गई, जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई लापता हैं। ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। बचाव दल ने 77 यात्रियों को सुरक्षित निकाला है।

हरारे। जिम्बाब्वे की प्रसिद्ध करिबा झील में यात्रियों से भरी एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री लापता हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना के तुरंत बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यह दर्दनाक हादसा मंगलवार को उस समय हुआ जब नाव तेज लहरों की चपेट में आ गई और अनियंत्रित होकर पानी में पलट गई। 

अधिकारियों के अनुसार, क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने को इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। नाव की क्षमता लगभग 90 यात्रियों की थी लेकिन पंजीकृत टिकट बिक्री के अनुसार उस पर 114 वयस्क और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। इसके अलावा नाव में कई ऐसे बच्चे भी शामिल थे, जिनकी कोई टिकट नहीं ली गयी थी। कुछ मीडिया रिपोर्टों में नाव पर कुल 160 से भी अधिक लोग सवार होने की आशंका जताई जा रही है।

बचाव दल ने अब तक 77 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल कर उन्हें झील के एक पास के द्वीप पर पहुंचाया है, जबकि 15 शवों को बरामद कर शवगृह भेज दिया गया है। लापता लोगों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद से खोज अभियान लगातार जारी है। स्थानीय नागरिक करिबा शहर तक पहुंचने के लिए नियमित रूप से इस पांच घंटे लंबी जल-यात्रा का सहारा लेते हैं। जिम्बाब्वे और जाम्बिया की सीमा पर स्थित करिबा झील दुनिया के सबसे बड़े मानव निर्मित जलाशयों में से एक है, जो परिवहन और जलविद्युत आपूर्ति का मुख्य स्रोत है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘लेजेंडरी मास्टर ऑफ इंडियन आर्ट’ प्रदर्शनी में प्रख्यात कलाकार ज्योति स्वरूप की 1962 और 1964...
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर
भाजपा का मान सरकार पर निशाना : पंजाब के बिजली क्षेत्र को किया बर्बाद, जाखड़ ने कहा- राजनीतिक हितों के लिए बिजली निगम को किया कमजोर
एथर के ‘मीट कोनार्क’ में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य पर मंथन : हेड ऑफ मार्केटिंग ने साझा की कोनार्क की डिजाइन, तकनीक और नवाचार से जुड़ी खूबियां