दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया

पुलिस मामले की जांच कर रही

दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में एन1 हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत और कई गंभीर घायल हुए। प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गामका के बीच दो मिनीबस टैक्सियों और एक स्टेशन वैगन की टक्कर। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और कई गंभीर रूप से घायल हो गये। राष्ट्रीय यातायात एजेंसी और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सड़क यातायात प्रबंधन निगम (आरटीएमसी) ने ‘एक्स’ पर जानकारी दी कि यह दुर्घटना केप टाउन से लगभग 380 किलोमीटर पूर्व में प्रिंस अल्बर्ट और लीउ-गामका शहरों के बीच एन1 हाईवे पर हुई। रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार तड़के 3:00 बजे) हुए इस हादसे में दो मिनीबस टैक्सियां और एक स्टेशन वैगन आपस में टकरा गयीं। प्रांतीय परिवहन विभाग की प्रवक्ता मुनीरा एली के अनुसार, दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव