हूती समूह ने की ईरान को समर्थन देने की घोषणा: पूरे देश की लड़ाई बताया, अब्दुल मलिक ने कहा-जरूरत पडऩे पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार 

ट्रिगर पर उंगलियां, ईरान के समर्थन में यमन पूरी तरह तैयार

हूती समूह ने की ईरान को समर्थन देने की घोषणा: पूरे देश की लड़ाई बताया, अब्दुल मलिक ने कहा-जरूरत पडऩे पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार 

हूती नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने इजरायल के खिलाफ खुली जंग का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी सेना किसी भी क्षण कार्रवाई के लिए तैयार है। उन्होंने इसे पूरे देश की लड़ाई बताते हुए ईरान के प्रति अटूट समर्थन जताया। संयुक्त राष्ट्र ने यमन को क्षेत्रीय संघर्ष में घसीटने के खतरों पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

यमन। यमन के हूती समूह के नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ने कहा है कि वे ईरान के साथ खड़े हैं और जरूरत पडऩे पर कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हूती नियंत्रित अल-मसीरा टीवी चैनल पर प्रसारित एक टेलीविजन भाषण में मलिक ने गुरुवार को कहा, अगर घटनाक्रम की मांग हुई, तो किसी भी क्षण हमारी उंगलियां ट्रिगर पर होंगी। उन्होंने इसे केवल किसी एक पक्ष के संघर्ष के बजाय पूरे देश की लड़ाई बताया है।  

हुती नेता ने कहा कि इजरायल और उसके तमाम साथियों का इरादा बिना किसी नियंत्रण, प्रतिबंध या प्रतिबद्धता के देश के स्वतंत्र लोगों के खिलाफ खुली जंग छेडऩा है। मलिक ने चेतावनी दी कि दुश्मन ठिकानों की एक सूची तैयार कर रहा है और कुछ अरब देशों से वित्तीय सहायता मांग रहा है तथा हथियारों का जखीरा जमा कर रहा है।

उन्होंने अपने समर्थकों से शुक्रवार को एक साथ आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील समय में एक महत्वपूर्ण संदेश होगा और इसका उद्देश्य ईरानी जनता के प्रति यमनी लोगों के पूर्ण समर्थन की पुष्टि करना है। इससे पहले गुरुवार को, यमन के लिये संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने यमन को क्षेत्रीय टकरावों के एक नए चक्र में घसीटे जाने से बचाने के महत्व पर जोर दिया। ग्रंडबर्ग ने कहा, किसी भी पक्ष को देश को व्यापक संघर्ष में धकेलने का अधिकार नहीं है, जो यमनी जनता के लिए और अधिक कष्ट लेकर आएगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार ने भी हूतियों को ईरानी एजेंडे के समर्थन में किसी भी सैन्य दुस्साहस में शामिल होने या यमनी क्षेत्र का उपयोग पड़ोसी देशों या अंतरराष्ट्रीय हितों को निशाना बनाने के लिए एक मंच के रूप में करने के खिलाफ चेतावनी दी है।

Read More युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन : ट्रंप ने कहा-अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में करेगा मदद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित