''इंसानियत हुई शर्मसार'' पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजा एक्सपायरी खाना, भड़का कोलंबो

श्रीलंका को एक्सपायरी राहत सामग्री भेजने पर पाकिस्तान की किरकिरी

''इंसानियत हुई शर्मसार'' पाकिस्तान ने श्रीलंका को भेजा एक्सपायरी खाना, भड़का कोलंबो

पाकिस्तान सरकार एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा हुई है। चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को मानवीय सहायता के नाम पर भेजी गई राहत सामग्री—पानी, दूध और बिस्कुट—एक्सपायरी निकली। श्रीलंका के उच्चायोग द्वारा जारी तस्वीरों से यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार ने दोस्त तुर्की के बाद अब श्रीलंका के साथ धोखा किया है जिससे सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी हो रही है। पाकिस्तान ने मानवीय सहायता के नाम पर चक्रवात से प्रभावित श्रीलंका को एक्सपायरी फूड आइटम भेज दिया है। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायोग ने जो तस्वीरें जारी हैं, उससे ही इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है। पाकिस्तान ने राहत सामग्री के नाम पर पानी, दूध और बिस्कुट भेजा है।

 माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स पर इसकी तस्वीरें देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की इस घटिया हरकत को पकड़ लिया। अब वे तस्वीरें शेयर करके कंगाल पाकिस्तान को बेनकाब कर रहे हैं। इससे जहां श्रीलंका की सरकार भड़क उठी है, वहीं पाकिस्तान को राजनयिक शर्मिंदगी उठानी पड़ी है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर देखकर बताया कि पाकिस्तान ने जो राहत सामग्री भेजी है, उसकी एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2024 है। इससे पहले साल 2023 में भी तुर्की में भूकंप के दौरान पाकिस्तान ने वही राहत सामग्री वापस तुर्की को भेज दी थी जो उसने कराची में बाढ़ के दौरान उसने भेजा था।

श्रीलंका ने पाक को जमकर सुना दिया

Read More अमेरिका से भारत को लगा झटका : सोलर पर लगाई 126% काउंटरवेलिंग ड्यूटी, जानें और किन देशों पर भी लगा शुल्क

पाकिस्तान के तुर्की के साथ किए धोखे से उसकी जमकर किरकिरी हुई थी। इसके बाद कंगाल पाकिस्तान की सरकार नहीं सुधरी और अब श्रीलंका को एक्सपायरी खाना भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपायरी और बेकार खाना देखकर अधिकारियों को श्रीलंका के आपदा प्रबंधन और विदेश मंत्रालय से इसको लेकर गंभीर चिंता जतानी पड़ी। इसके बाद श्रीलंका सरकार ने पाकिस्तान से औपचारिक और अनौपचारिक तरीके से इस पर घटनाक्रम पर आपत्ति जताई है।

Read More प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

भारत ने बताया पाकिस्तानी झूठ का सच

Read More पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 

भारतीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे भारतीय हवाई क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरने की अनुमति मांगते हुए आधिकारिक अनुरोध किया था। अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि अनुरोध श्रीलंका को मानवीय सहायता भेजने के लिए किया गया था, इसलिए भारत ने इसे शीघ्रता से मंजूरी दे दी और सोमवार को शाम साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) आधिकारिक माध्यम से पाकिस्तान को इसकी सूचना दे दी। उन्होंने बताया कि इस पर बेहद कम यानी मात्र चार घंटे की नोटिस अवधि में कार्रवाई की गई। 

एक अधिकारी ने कहा, पाकिस्तानी मीडिया हमेशा की तरह दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने में लगा हुआ है। ये आरोप बेबुनियाद और भ्रामक हैं। हवाई क्षेत्र से गुजरने के सभी अनुरोधों पर स्थापित प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार सख्ती से कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति पर भारत के निर्णय मानक परिचालन, तकनीकी और सुरक्षा आकलनों से संचालित होते हैं, न कि राजनीतिक विचारों से। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया में प्रसारित खबरें गलत और गैर-जिम्मेदाराना हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने...
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला, पुलिस जांच शुरू
भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती