भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की बैठक टली :  नई तारीख जल्द होगी तय, नई तारीख आपसी सहमति से तय करने का किया फैसला

तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से प्रस्तावित थी

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता की बैठक टली :  नई तारीख जल्द होगी तय, नई तारीख आपसी सहमति से तय करने का किया फैसला

दोनों देशों ने हालिया घटनाक्रमों और उनके प्रभाव का आकलन करने के बाद नई तारीख आपसी सहमति से तय करने का फैसला किया है। यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद आया है।

वॉशिंगटन। भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए वाशिंगटन में होने वाली मुख्य वार्ताकारों की बैठक को फिलहाल टाल दिया है। भारतीय टीम की तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से प्रस्तावित थी। वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दर्पण जैन इस समझौते के लिए भारत के मुख्य वार्ताकार हैं।

दोनों देशों ने हालिया घटनाक्रमों और उनके प्रभाव का आकलन करने के बाद नई तारीख आपसी सहमति से तय करने का फैसला किया है। यह फैसला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद आया है। इसके तहत ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित सभी देशों पर 24 फरवरी से 150 दिनों के लिए 10% आयात शुल्क लगाने की घोषणा की है।

Tags: trade

Post Comment

Comment List

Latest News

नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल नदी के पास ट्रक का टायर पंचर : अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 2 लोग घायल
जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक से कई वाहनों के टकराने से दो लोग घायल हो गये।...
मोदी का कांग्रेस पर हमला : भारत की उपलब्धियों को विवादों में घसीटने में लगे विपक्षी दल, कहा- विकास बनाम जहरीली राजनीति आगामी दौर की मुख्य लड़ाई
भजनलाल शर्मा ने चाय की थड़ी पर किया लोगों से संवाद : युवाओं को दी शिक्षा और कौशल विकास के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा, आमजन की सुनीं समस्याएं
कैटरिंग के काम से लौट रहे थे 2 युवक : कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
बहुजन समाज के लोगों को बसपा से उम्मीद : सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति के लिए पार्टी को दे रहे समर्थन, मायावती ने कहा- बहुजन मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य
घुमन्तु  समुदाय भारतीय सभ्यता का अभिन्न अंग : सरकार इनके सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध, भजनलाल ने कहा- यह समुदाय त्याग, परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक
आसमान में शौर्य का महाकुंभ : ध्रुव हेलिकॉप्टरों ने बनाई डॉल्फिन, सूर्यकिरण विमानों के करतबों ने बांधा समां