अमेरिका में भारतीय वैज्ञानिक की साड़ी की चर्चा, म्यूजियम में किया प्रदर्शित 

साड़ी को मिशन मंगलयान के दौरान पहना था

अमेरिका में भारतीय वैज्ञानिक की साड़ी की चर्चा, म्यूजियम में किया प्रदर्शित 

भारत के मंगलयान मिशन की यादें अब अमेरिका के प्रतिष्ठित स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में सजी हैं। इसरो वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ की वह खास साड़ी, जो उन्होंने 2014 के ऐतिहासिक मिशन के दौरान पहनी थी, प्रदर्शनी का हिस्सा बनी है। यह साड़ी भारत की वैज्ञानिक ताकत, महिला नेतृत्व और अंतरिक्ष उपलब्धियों का प्रतीक मानी जा रही है।

वॉशिंगटन। भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से जुड़ी एक खास साड़ी इन दिनों अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह साड़ी इसरो की वरिष्ठ वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ की है, जिसे उन्होंने भारत के ऐतिहासिक मार्स ऑर्बिटर मिशन (मंगलयान) के दौरान पहना था। अब इस साड़ी को दुनिया के प्रतिष्ठित स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है।

नंदिनी हरिनाथ मंगलयान मिशन में डेप्युटी ऑपरेशन डायरेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। उन्होंने मिशन की योजना और संचालन में अहम योगदान दिया था। भारत का यह मिशन वर्ष 2014 में सफल हुआ था। म्यूजियम ने अपनी नई प्रदर्शनी में नंदिनी की इस खास साड़ी को शामिल किया है। सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों में लाल और नीले रंग की डिजाइन वाली साड़ी के साथ नीला ब्लाउज भी प्रदर्शित किया गया है। यह साड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय वैज्ञानिक क्षमता, महिला नेतृत्व और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत का प्रतीक बनकर उभरी है।

 

Tags: saree

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग सीएम सिद्दारमैया का केंद्र सरकार पर निशाना: एकल राष्ट्रीय-स्तरीय प्रवेश परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में सुधारों की मांग
नीट-यूजी 2026 रद्द होने पर मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने इसे युवाओं के साथ "विश्वासघात" बताया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र...
कांग्रेस नेताओं का भाजपा पर हमला, कहा- नीट परीक्षा में शामिल आरोपी भाजपा के सदस्य
दिल्ली से सीधे सीएमओ पहुंचे सीएम, विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा
रिपोर्ट में दावा : ईरान की 70 प्रतिशत मिसाइल क्षमता सुरक्षित, हॉर्मुज में फिर बनाई पहुंच
नीट पेपर लीक मामला: युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने की देशव्यापी आंदोलन की घोषण, जेपीसी जांच की मांग 
डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूती देने पर जोर, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति की बैठक आयोजित
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : 12वीं कक्षा का परिणाम जारी, अजमेर रीजन 11वें स्थान पर