ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

यात्रियों के लिए 6 महीने वैध पासपोर्ट और स्वास्थ्य बीमा होना अनिवार्य

ओमान में भारतीयों ​को नही मिलेगी एंट्री: दूतावास ने जारी की नई वीजा एडवाइजरी, आगमन से पहले करना होगा ये छोटा सा काम नहीं तो बाद में पड़ेगा पछताना

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने यात्रियों के लिए अनिवार्य ई-वीजा के निर्देश जारी किए हैं। अब पर्यटकों को आगमन से पूर्व अधिकृत एजेंटों के माध्यम से आवेदन करना होगा। हालांकि, अमेरिका, यूके या जीसीसी के वैध रेजिडेंट कार्ड धारकों को 'वीजा ऑन अराइवल' की सुविधा मिलती रहेगी।

मस्कट। ओमान में मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने गुरुवार को देश की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए वीजा संबंधी परामर्श जारी कर कहा है कि यात्रियों को आगमन से पहले 'विजिट या टूरिस्ट वीजा' प्राप्त करना अनिवार्य है। दूतावास ने एक बयान में कहा, "यात्रियों को रॉयल ओमान पुलिस की वेबसाइट पर अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से पहले से ई-वीजा के लिए आवेदन करना होगा।"

आगमन पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) की सुविधा उन भारतीय नागरिकों के लिए भी उपलब्ध है जिनके पास अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान या शेंगेन क्षेत्र का वैध वीजा या निवास परमिट है। ऐसे यात्री 14 दिनों तक के लिए प्रवेश कर सकते हैं, बशर्ते उनके पास वापसी का टिकट, होटल बुकिंग और स्वास्थ्य बीमा हो।

परामर्श में कहा गया है कि खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देश बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले और वैध 'रेजिडेंट कार्ड' रखने वाले भारतीय नागरिक भी 'वीजा ऑन अराइवल' के पात्र हैं। दूतावास ने हालांकि स्पष्ट किया कि जीसीसी देशों के छात्र रेजिडेंट कार्ड धारकों को ओमान में प्रवेश करने से पहले विजिट वीजा प्राप्त करना आवश्यक है। यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि वीजा के लिए आवेदन करते समय वे सुनिश्चित करें कि उनका पासपोर्ट कम से कम छह महीने के लिए वैध हो।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित