इंडोनेशिया में 243 लोगों से भरे जहाज से संपर्क टूटा, खराब मौसम के बीच जावा सागर में खोज एवं बचाव अभियान शुरू

जहाज़ से संपर्क नहीं

इंडोनेशिया में 243 लोगों से भरे जहाज से संपर्क टूटा, खराब मौसम के बीच जावा सागर में खोज एवं बचाव अभियान शुरू
इंडोनेशिया के जावा सागर में 243 लोगों को ले जा रहा यात्री जहाज 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' खराब मौसम के कारण लापता हो गया है। सुराबाया से बंजारमासिन जा रहे इस जहाज से संपर्क टूटने के बाद बचाव एजेंसियों ने खोज अभियान शुरू कर दिया है।

सुमात्रा। जावा सागर 243 लोगों को ले जा रही एक इंडोनेशियाई जहाज से रविवार को संपर्क टूट गया जिसके बाद देश ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया है। यह जानकारी बीबीसी ने दी। इंडोनेशिया की खोज एवं बचाव एजेंसी ने कहा कि 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' जहाज़ रात के समय सुराबाया से दक्षिण कालीमंतन के शहर बंजारमासिन जा रहा था तभी उसने खराब मौसम की सूचना दी। जहाज़ से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसकी स्थिति या स्थान का पता नहीं चल पा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों की बचाव टीम को जहाज़ की आखिरी ज्ञात जगह तक पहुंचने में लगभग पांच घंटे लगेंगे। रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 2:00 बजे, जहाज़ के आखिरी बार बंजारमासिन से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में जावा सागर में होने की सूचना मिली थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन दोस्तों की मौत, चालक मौके से फरार
अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में शनिवार रात काली मोरी फाटक के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर...
भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली
पिछली बार निकायों का जिम्मा संभालने वालों की झलक: 26 निकायों में मेयर, सभापति, पालिका अध्यक्ष की पांच साल से पहले ही गई कुर्सी
राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने वाला कर्मचारी नहीं रह सकता तटस्थ, हाईकोर्ट ने कहा- वापस सेवा में नहीं लेने का आदेश सही
BRICS में दिखी एकजुटता: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मौजूदगी में मिडिल ईस्ट पर साझा रुख, आतंकवाद और टैरिफ पर भी जताई चिंता
राजस्थान में अक्टूबर से साइबर अपराधियों पर चलेगा विशेष अभियान, डीजीपी राजीव शर्मा ने पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने राहुल गांधी से की मुलाकात: प्रियंका गांधी भी रहीं मौजूद, कई मुद्दों पर बातचीत