पाकिस्तान में हुई झड़पों में 10 सुरक्षा कर्मियों सहित 37 बलूच लड़ाकों की मौत, जांच शुरू

बलूचिस्तान में भीषण मुठभेड़

पाकिस्तान में हुई झड़पों में 10 सुरक्षा कर्मियों सहित 37 बलूच लड़ाकों की मौत, जांच शुरू
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुरक्षा बलों और बलूच लड़ाकों के बीच झड़प में 10 जवान मारे गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में 37 लड़ाके ढेर हुए, पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और बलूच लड़ाकू के बीच हुई झड़प में कम से कम 10 सुरक्षा अधिकारी मारे गए और 37 बलूच लड़ाकों की मौत हो गयी। सुरक्षा सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, प्रतिबंधित बलूचिस्तान मुक्ति सेना (बीएलए) ने शनिवार सुबह-सुबह क्वेटा, नोशकी और ग्वादर जिलों सहित 12 से ज्यादा जगहों पर एक साथ हमले किये। सूत्रों ने बताया कि ये हमले सुरक्षा प्रतिष्ठानों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर किये गये थे। 

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सशस्त्र सेना, फ्रंटियर कोर और बलूचिस्तान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर भारी गोलीबारी की। इसमें 37 लड़ाके मारे गये। अधिकारियों के अनुसार, इन झड़पों में कई सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में पूरे इलाके में कुल 88 लड़ाके मारे गये हैं। सेना ने कहा कि बचे हुए लड़ाकों को खत्म करने के लिये प्रभावित इलाकों में तलाशी अभियान जारी हैं। 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना हम भारत के लोग का संदेश : जयपुर में निकली लोकमंथन यात्रा, दिया कुमारी ने यात्रा को किया रवाना
लोकमंथन–2026 की ‘लोकमंथन यात्रा’ का आगाज गोविंद देवजी मंदिर से हुआ। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जलेबी चौक से यात्रा रथ...
जूली का आरोप : गुंडागर्दी पर उतरी भाजपा, पार्षदों की चोरी करने का कर रहे प्रयास
खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर Congress का केंद्र पर ​तीखा प्रहार: गरीब-मध्यम वर्ग की कमर तोड़ रही महंगाई, सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग
नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता