ईरान ने पश्चिम एशिया में लड़ाई को सुलझाने के तरीकों पर की चर्चा : अमेरिका से जल्द जवाब मिलने की उम्मीद, अराघची ने कहा- समाधान का दिया प्रस्ताव
लड़ाई को खत्म करने के तरीकों पर मध्यस्थ देशों के साथ की थी चर्चा
तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि देश के अधिकारियों ने पश्चिम एशिया में लड़ाई को सुलझाने के लिए कतर के मध्यस्थों के साथ चर्चा की है और इन पर जल्द ही अमेरिका से जवाब मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने पहले दोनों देशों के अधिकारियों के हवाले से बताया था कि अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधियों ने सोमवार को पश्चिम एशिया में लड़ाई को खत्म करने के तरीकों पर मध्यस्थ देशों के साथ अलग-अलग चर्चा की थी।
कतर के मध्यस्थों के साथ ईरान की शर्तों को पूरा करने के तरीकों पर चर्चा की। अमेरिका का जवाब कतर के मध्यस्थों के जरिए ईरान को बताया जाएगा। उम्मीद है कि कल तक मिल जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान ने क्षेत्रीय संकट को सुलझाने के लिए अगर अमेरिका किसी समझौते में दिलचस्पी रखता है, तो एक समाधान का प्रस्ताव दिया है। ईरान ने पहले अमेरिका की तरफ से समुद्री नाकाबंदी और तेल आयात पर लगी रोक हटाने के बदले में होर्मुज जलडमरुमध्य खोलने का सात दिन का प्रस्ताव पेश किया था। हालांकि अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रस्ताव को मना कर दिया। अराघची ने फिर भी रविवार रात को कहा कि ट्रंप के बयान के बावजूद ईरान मध्यस्थों से आखिरी जवाब का इंतजार कर रहा है।

Comment List