ईरान: मशहद स्थित इमाम रज़ा दरगाह परिसर में आग, कोई हताहत नहीं

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

ईरान: मशहद स्थित इमाम रज़ा दरगाह परिसर में आग, कोई हताहत नहीं
ईरान के मशहद में स्थित पवित्र इमाम रज़ा दरगाह परिसर की एक निर्माण कार्यशाला में गुरुवार को अचानक आग लग गई। अग्निशमन दल की त्वरित कार्रवाई से हादसे को टाल दिया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ।

तेहरान। ईरान के पवित्र शहर मशहद स्थित इमाम रज़ा दरगाह परिसर में गुरुवार को एक निर्माण परियोजना से जुड़े बिटुमेन कार्यशाला में आग लग गयी। त्वरित कार्रवाई से आग पर शीघ्र काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने या दरगाह परिसर को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। मशहद अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आग दरगाह परिसर में चल रही एक निर्माण परियोजना के लिए स्थापित बिटुमेन कार्यशाला में लगी।

घटना की सूचना मिलते ही दरगाह परिसर में तैनात अग्निशमन कर्मी और नगर निगम के दमकल दल मौके पर पहुंचे तथा आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया। आग लगने से परिसर में काफी धुआं फैल गया था, लेकिन दमकल कर्मियों ने थोड़ी ही देर में उस पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, इस घटना में किसी के घायल होने या दरगाह की इमारतों को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मशहद स्थित इमाम रज़ा दरगाह शिया मुसलमानों के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

15 अगस्त तक चलेगा विशेष पोषण अभियान, घर-घर सर्वे कर लाभार्थियों का होगा पंजीकरण 15 अगस्त तक चलेगा विशेष पोषण अभियान, घर-घर सर्वे कर लाभार्थियों का होगा पंजीकरण
महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण अभियान 2.0 और सक्षम आंगनबाड़ी के तहत 1 जुलाई से 15 अगस्त तक...
तमिलनाडु में पुलिस का तलाशी अभियान, 73 बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार
व्यापारियों की समस्याओं और जयपुर के व्यापारिक विकास पर मंथन, जयपुर व्यापार महासंघ की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी: विदेशी संकेतों के बीच निवेशकों ने की मुनाफावसूली, बाजार सपाट बंद
भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक, राजनाथ ने कहा- सेला सुरंग जैसी परियोजनाएं इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक
पार्क और घरों के बाहर से साइकिलें चुराने वाला शातिर गिरफ्तार, 8 साइकिल बरामद
कैंट-उनौला रेलखण्ड के मध्य नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य स्थगित, कई रेलसेवाएं सामान्य मार्ग से चलेंगी