ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 

ईरानी शासन को पूरी तरह नष्ट करने का दावा

ईरान-इयरायल युद्व: डोनाल्ड ट्रंप का विवादित बयान, बोले-निर्दोषों को मारने वाले ईरानियों को मारना बड़ा सम्मान, ईरानी शासन को पूरी तरह कर देंगे नष्ट 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि 47वें राष्ट्रपति के रूप में ईरानी शासन को खत्म करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका सैन्य और आर्थिक प्रहारों से ईरान की नौसेना, वायु सेना और मिसाइल तंत्र को तबाह कर रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिका के पास असीमित मारक क्षमता और पर्याप्त समय है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए उन ईरानियों को मारना एक बड़ा सम्मान है, जो 47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, वे 47 वर्षों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं और अब मैं अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में उन्हें मार रहा हूँ। ऐसा करना कितने बड़े सम्मान की बात है। ट्रंप कहा कि अमेरिका ईरानी शासन को सैन्य, आर्थिक और अन्य तरीकों से पूरी तरह से नष्ट कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसके आगे कहा, ईरान की नौसेना खत्म हो गई है, उनकी वायु सेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ तबाह किया जा रहा है और उनके नेताओं को भी मिटा दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास अद्वितीय मारक क्षमता, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा, देखो इन के साथ क्या होता है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज ईरान की चेतावनी : अमेरिका ने अगर बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रखी, तो वह फिर बंद कर देगा होर्मुज
बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी जारी रही तो होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया जाएगा। संसद अध्यक्ष गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि...
अंतरराष्ट्रीय बाजार की तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
कोलकाता दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा : प्रवासी राजस्थानियों से किया संवाद, कहा- समर्पण और योगदान राज्य के नवनिर्माण में अहम  
महिला आरक्षण बिल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विपक्ष पर हमला : कहा- देश और महिलाएं कभी नहीं करेगी माफ
आयकर विभाग की कार्रवाई : तृणमूल विधायक के ठिकानों पर मारा छापा, केंद्रीय बल तैनात
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला : विधेयकों को पारित होने से रोककर अपना विकास विरोधी चेहरा किया उजागर, कहा- समर्थन नहीं कर महिलाओं के साथ किया विश्वासघात
एटीएस की कार्रवाई : फर्जी बायोमेट्रिक्स से आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक उपकरण बरामद