ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता : बिना रोक-टोक गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, चीन के लिए भी खोले दरवाजे

होर्मुज में भारत को राहत

ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता : बिना रोक-टोक गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, चीन के लिए भी खोले दरवाजे
अमेरिका-इजरायल से जारी संघर्ष के बीच ईरान ने भारत को बड़ी राहत दी है। भारत समेत चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट मिलेगी। हालांकि, भारतीय और चीनी जहाजों से ट्रांजिट शुल्क वसूला जाएगा। ईरान के मुताबिक, भारत को दवाइयों के आयात और चीन को राजनीतिक समर्थन के चलते यह राहत दी गई है।

नई दिल्ली। अमेरिका और इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने भारत को बड़ी राहत दी है। ईरान ने भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से आवाजाही पर लगी पाबंदियों से छूट देने का फैसला किया है। अब इन चार देशों के जहाज इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से गुजर सकेंगे। ईरान की संसद की सुरक्षा एवं विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अमीर हयात मोकाद्दम ने ईरानी न्यूज एजेंसी को बताया कि इन देशों के जहाजों को बिना रोक-टोक गुजरने की अनुमति दी गई है। एजेंसी के अनुसार, ईरान भारतीय जहाजों की आवाजाही में मदद कर रहा है, ताकि भारत से दवाइयों का आयात किया जा सके। वहीं, चीन को यह छूट बीजिंग का राजनीतिक समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से दी गई है।

मोकाद्दम ने बताया कि ईरान भारतीय और चीनी जहाजों से ट्रांजिट शुल्क वसूल रहा है, जबकि कतर के जहाजों को मुफ्त में गुजरने दिया जा रहा है। इराकी जहाजों पर शुल्क को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बेहद अहम समुद्री मार्ग है। अमेरिका-ईरान संघर्ष के बाद से यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

Tags: ships

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कहीं राम मंदिर तो कहीं रामसेतु... दीपावली पर जयपुर के बाजारों में दिखा अद्भुत नजारा कहीं राम मंदिर तो कहीं रामसेतु... दीपावली पर जयपुर के बाजारों में दिखा अद्भुत नजारा
दीपावली पर गुलाबी नगरी रोशनी से जगमगा उठी है। परकोटे से लेकर 50 किलोमीटर दूर तक बाजारों, मॉल और भवनों...
रावत मिष्ठान भंडार के 2 प्रतिष्ठानों पर चिकित्सा विभाग की छापेमारी, 36 तरह की अवधिपार सामग्री की नष्ट
रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा