ईरान ने दी बाब-अल मंदेब में नया मोर्चा खोलने की धमकी, लाल सागर में रणनीतिक जलमार्ग को खतरे में डालने में सक्षम है ईरान, रिपोर्ट में कहा- द्वीपों के खिलाफ कार्रवाई करने पर करेंगे मुकाबला
खार्ग द्वीप पर कब्जा करने के लिए सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रही
ईरान ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ बाब-एल-मंडेब जलडमरूमध्य में नया मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। खार्ग द्वीप पर अमेरिकी नजर और हालिया हमलों के बाद तनाव चरम पर है। जवाबी कार्रवाई में ईरान सक्रिय हो गया है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित, ईंधन कीमतों में तेज उछाल देखा जा रहा है।
तेहरान। ईरान ने अमेरिका का मुकाबला करने के लिए बाब-एल-मंडेब जलडमरूमध्य में एक मोर्चा खोलने की धमकी दी है। इससे पहले ईरान के नए सर्वोच्च नेता मुजतबा खामेनेई ने कहा था कि यदि क्षेत्र में संघर्ष जारी रहता है, तो ईरान अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नए मोर्चे खोल सकता है। ईरान लाल सागर में उस रणनीतिक जलमार्ग को खतरे में डालने में सक्षम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अमेरिका ईरान के दक्षिणी क्षेत्रों और ईरानी द्वीपों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का प्रयास करता है, तो अमेरिका का मुकाबला करने के लिए यह नया मोर्चा खोला जाएगा।
अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर दी कि अमेरिका की सेना उत्तरी फारस की खाड़ी में देश के प्राथमिक तेल निर्यात केंद्र, ईरान के खार्ग द्वीप पर कब्जा करने के लिए 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के सैनिकों की तैनाती पर विचार कर रही हैं। अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को तेहरान सहित ईरान के ठिकानों पर हमले किए, जिससे व्यापक नुकसान हुआ और हजारों की संख्या में नागरिक हताहत हुए। इसके जवाब में ईरान ने इजराइली क्षेत्र और पश्चिमी एशिया में अमेरिकी सैन्य सुविधाओं पर हमले करने शुरू कर दिये।
ईरान के आसपास बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी के देशों से वैश्विक बाजार में तेल और तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति के लिए एक प्रमुख मार्ग, होर्मुज जलडमरुमध्य बंद हो गया है, जिससे वैश्विक तेल बाजार काफी प्रभावित हुआ है। परिणामस्वरूप, दुनिया भर के अधिकांश देशों में ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Comment List