ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर

वैश्विक तकनीकी और तेल बाजार में भारी अस्थिरता का खतरा

ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर

ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों और बैंकों को निशाना बनाने की धमकी दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी टेक कंपनियों को 'वैध सैन्य लक्ष्य' घोषित किया है। ईरान ने नागरिकों को इन संस्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।

तेहरान। ईरान ने एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि वह क्षेत्र में स्थित अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों, बैंकों और गूगल एवं माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी कंपनियों को भी निशाना बना सकता है। यह बयान कथित तौर पर एक ईरानी बैंक पर हुए हमले की प्रतिक्रिया में आया है।

ईरान में रिवोल्यूशनरी गाड्र्स से संबद्ध खतम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि एक ईरानी बैंक पर हुए हमले के बाद अब दुश्मन के वित्तीय संस्थान उनके निशाने पर हैं। ईरान ने क्षेत्र के नागरिकों को सलाह दी है कि वे सुरक्षा के लिहाज से इन बैंकों के एक किलोमीटर के दायरे से दूर रहें।

इसके साथ ही, ईरान ने उन दिग्गज अमेरिकी तकनीकी कंपनियों की सूची जारी की है जिनकी तकनीक का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है। इनमें गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां शामिल हैं। ईरानी मीडिया के अनुसार, इन कंपनियों के इजरायल और कुछ खाड़ी देशों में स्थित कार्यालय और क्लाउड-आधारित बुनियादी ढांचे अब ईरान के वैध सैन्य लक्ष्य हैं। ईरान का कहना है कि जैसे-जैसे युद्ध का दायरा बढ़ रहा है, वह अपने हमलों का विस्तार आर्थिक और तकनीकी संपत्तियों तक करने के लिए मजबूर है।

रिपोर्ट के अनुसार, इन कंपनियों के कार्यालय और क्लाउड सेवाओं से संबंधित बुनियादी ढांचे इजरायल के कई शहरों के साथ-साथ कुछ खाड़ी देशों में भी स्थित हैं, जो अब ईरानी हमलों के जोखिम के दायरे में आ गए हैं। ईरानी अधिकारियों ने पहले ही चेतावनी दी है कि यदि उनके ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले जारी रहे, तो वे क्षेत्र की तेल सुविधाओं को निशाना बनाएंगे, जिससे तेल की कीमतें 200 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। खाड़ी देशों में पहले ही अमेजन के डेटा सेंटरों और तेल रिफाइनरियों पर छिटपुट हमलों की खबरें आ चुकी हैं। 

Read More युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन : ट्रंप ने कहा-अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में करेगा मदद

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ