इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि

वैश्विक नेताओं ने की इजरायल-हिज़बुल्लाह संघर्ष पर चिंता जताते हुए शांति की अपील

इराकी मिलिशिया को बड़ा झटका: कताइब हिज़बुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल अस्करी की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत, ईरानी सरकार ने की पुष्टि

ईरान समर्थित समूह कताइब हिज़बुल्लाह ने अपने वरिष्ठ कमांडर अबू अली अल-अस्करी की मौत की पुष्टि की है। बगदाद में बढ़ते तनाव के बीच यह संगठन के लिए दूसरा बड़ा नुकसान है। वहीं, कनाडा और जर्मनी सहित वैश्विक नेताओं ने इजरायल-हिज़बुल्लाह संघर्ष पर चिंता जताते हुए शांति की अपील की है और जमीनी हमले के विनाशकारी परिणामों की चेतावनी दी है।

बगदाद। ईरान से संबद्ध इराकी मिलिशिया, कताइब हिज़बुल्लाह ने मंगलवार को अपने एक वरिष्ठ कमांडर, अबू अली अल-अस्करी की मौत की घोषणा की। यह हाल के दिनों में समूह के शीर्ष नेताओं की हत्या की दूसरी घटना है। इससे पहले मिलिशिया ने पुष्टि किया था कि बगदाद स्थित उसके एक कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए हमले में एक अन्य वरिष्ठ नेता अबू अली अल-अमीरी मारा गया था। ये घटनाएं इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई हैं जिसमें दोनों पक्षों ने हाल के हफ्तों में एक दुसरे पर हमलों की सूचना दी है। इससे पहले हिज़बुल्लाह समूह ने बगदाद के बाहर एक अमेरिकी हवाई अड्डे पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली थी।

इस बीच, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं ने लेबनान में इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच बढ़ते संघर्ष पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। एक संयुक्त बयान में, इन देशों के नेताओं ने ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष के दौरान इजरायल पर हिज़बुल्लाह के हमलों की निंदा की जिसमें नागरिकों और लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल के कर्मियों को प्रभावित करने वाले हमले भी शामिल हैं।

उन्होंने हिज़बुल्लाह को शस्त्र विहीन करने के लेबनानी सरकार के प्रयासों के प्रति अपना समर्थन दोहराया और चेतावनी दी कि इजरायल द्वारा संभावित जमीनी हमले के विनाशकारी मानवीय परिणाम हो सकते हैं और इससे संघर्ष के लंबे समय तक चलने का खतरा बढ़ सकता है।

 

Read More सैम ऑल्टमैन के घर पर हमला : हिरासत में आरोपी, कहा- हमला एआई उद्योग में उनकी भूमिका और बढ़ते तनावों का नतीजा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ