ईरान का बड़ा दावा: अमेरिका-इजरायल के संभावित हमले के खिलाफ तैयार है व्यापक जवाबी योजना, बढ़ी वैश्विक चिंता

ऊर्जा ढांचे भी बनेंगे निशाना

ईरान का बड़ा दावा: अमेरिका-इजरायल के संभावित हमले के खिलाफ तैयार है व्यापक जवाबी योजना, बढ़ी वैश्विक चिंता
ईरान के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने अमेरिका और इजराइल द्वारा देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर संभावित हमलों की खबरों को खारिज करते हुए कड़ी चेतावनी दी है। ईरान ने जवाबी रणनीति तैयार कर ली है, जिसके तहत क्षेत्र में इजराइली प्रतिष्ठानों और अमेरिकी ठिकानों को सीधा निशाना बनाया जाएगा।

तेहरान। ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और इजरायल की ओर से अगर ईरान के खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई होती है तो इससे निपटने के लिए उसने व्यापक जवाबी योजना तैयार कर रखी है।ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम से बातचीत में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। इससे पहले मीडिया सूत्रों के हवाले से बताया था कि अमेरिका और इजरायल ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमलों की तैयारी कर रहे हैं, जो इस सप्ताहांत हो सकते हैं।

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हम ईरान के बुनियादी ढांचे पर संभावित हमलों संबंधी अमेरिकी मीडिया की खबरों को पागलपन मानते हैं। हमने व्यापक जवाबी योजना तैयार की है, जिसमें जायोनी शासन (इजरायल) के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और क्षेत्र में अमेरिकी ऊर्जा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की रणनीति शामिल है।"

उल्लेखनीय है कि 18 जून की रात ईरान और अमेरिका के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसके तहत 28 फरवरी से जारी संघर्ष को समाप्त करने का प्रावधान किया गया था। हालांकि, आठ जुलाई से अमेरिकी बलों ने ईरान पर कई चरणों में हवाई हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों के खिलाफ ईरानी कार्रवाइयों के जवाब में किये गये हैं।

इसके जवाब में ईरान ने मध्य-पूर्व में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच लागू युद्धविराम अब प्रभावी नहीं रहा।

Read More होर्मुज पर ट्रंप की दादागिरी! बोले- ‘यह अमेरिकी इलाका है’

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद शेयर बाजार में आखिरी समय की खरीदारी से लौटी तेजी: सेंसेक्स 287 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 24,334 के पार बंद
दिनभर चले भारी उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में आखिरी समय में हुई लिवाली से मजबूती आई। सेंसेक्स 286.98 अंक...
चोरी की बाइक और धारदार छुरी के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, वारदात से पहले आदर्श नगर पुलिस ने दबोचा
निकाय चुनाव में 48 घंटे का सूखा दिवस घोषित, 7 सितंबर शाम से लागू होंगे प्रतिबंध
गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग: युवा कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय तक पैदल मार्च, दिल्ली पुलिस ने रोका
नकली करेंसी की पहचान को लेकर जयपुर मंडल में विशेष कार्यशाला आयोजित, रिपोर्टिंग और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण
टीआरआई-4 के तहत शिक्षा विभाग ने शिक्षको की 886 रिक्तियों की अधियाचना बीपीएससी को भेजी: मिथिलेश तिवारी
अमेरिका का ईरान के खिलाफ़ बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' के तहत लगाए नए प्रतिबंध