ईरान का बड़ा पलटवार! बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर हमले का दावा, होर्मुज को लेकर फिर दी चेतावनी

ऑपरेशन नस्र-2 का पांचवां चरण

ईरान का बड़ा पलटवार! बहरीन में अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर हमले का दावा, होर्मुज को लेकर फिर दी चेतावनी
ईरान की आईआरजीसी ने बहरीन स्थित अमेरिकी पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला कर ईंधन टैंकों और सैन्य गोदामों को तबाह करने का दावा किया है। 'या ज़ैन अल-आबिदीन' कोडनेम वाले इस ऑपरेशन के तहत तेल निर्यात बाधित करने पर कड़ी चेतावनी दी गई है।

तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने 'ऑपरेशन नस्र-2' के पांचवें चरण के तहत बुधवार को बहरीन स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के ठिकाने पर हमला कर सैन्य उपकरणों के बड़े भंडार और ईंधन टैंकों को नष्ट कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि हमले में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) के प्रबंधन केंद्र, कमांड एवं कंट्रोल सेंटर, सैन्य उपकरणों और कलपुर्जों के बड़े गोदामों तथा अमेरिकी बेड़े के ईंधन भंडारण टैंकों को निशाना बनाया गया।

बयान में अमेरिका पर हिंद महासागर में "समुद्री लुटेरों" को तैनात कर होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के नाम पर समुद्री व्यापार मार्गों को अवरुद्ध करने तथा क्षेत्र से तेल एवं गैस की आपूर्ति बाधित करने का आरोप लगाया गया। आईआरजीसी ने कहा, "अमेरिका को यह जान लेना चाहिए कि उसके समुद्री लुटेरों ने हिंद महासागर से दुनिया के लिए तेल और गैस निर्यात का मार्ग बंद कर दिया है, जिससे अमेरिका के आर्थिक प्रतिद्वंद्वियों के हित खतरे में पड़ गए हैं। ऐसे में उसे यह भी उम्मीद रखनी चाहिए कि अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के हितों की पूर्ति करने वाले अन्य तेल एवं गैस निर्यात मार्ग भी बंद किए जा सकते हैं।"

बयान में कहा गया, "क्षेत्र से तेल और गैस का निर्यात या तो सभी के लिए होगा या फिर किसी के लिए नहीं।" इससे पूर्व, आईआरजीसी ने मंगलवार शाम अमेरिका के ताजा हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल एवं ड्रोन हमले किये। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि नौसेना और एयरोस्पेस इकाइयों ने "या ज़ैन अल-आबिदीन" कोड नाम से समन्वित अभियान चलाया।

बयान के अनुसार, बहरीन के शेख ईसा एयर बेस पर अमेरिकी नौसैनिक पोतों और विमानों के लिए हथियार एवं पुर्जे रखने वाले कई गोदाम नष्ट कर दिये गये। आईआरजीसी ने दावा किया कि कुवैत के अली अल सलेम एयर बेस पर एमक्यू-9 ड्रोन तैनाती रैंप को भी निशाना बनाया गया, जिससे कई ड्रोन नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गये। बयान में कहा गया कि यह कार्रवाई कल दोपहर ईरान के कई तटीय सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में की गयी।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना ने की 80 ठिकानों पर भीषण एयरस्ट्राइक, ईरान ने लगाया शांति समझौते के उल्लंघन का आरोप

आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि जब तक अमेरिका के "अपराध" जारी रहेंगे, तब तक जवाबी कार्रवाई भी जारी रहेगी और भविष्य में किसी भी हमले का "अप्रत्याशित जवाब" दिया जायेगा। ईरान ने यह भी कहा कि क्षेत्र में अमेरिकी हस्तक्षेप जारी रहने तक यहां से तेल और गैस का निर्यात संभव नहीं होगा तथा इससे होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने की प्रक्रिया में और भी देरी होगी।

Read More फिलीपींस में भूस्खलन से 15 लोगों की मौत, पूर्वी एशिया में दस्तक दे रहा विनाशकारी तूफान 'बावी'

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
संगीत नाटक अकादेमी के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 के तहत जयपुर में नाटक 'तिरंगा : ए जर्नी' का शानदार प्रदर्शन...
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा
जयपुर में ट्रैफिक और जनसंचार होगा हाईटेक, जेडीए ने शुरू की नई तकनीक
सागर में रिश्तों का खून! पैसों के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, घास के नीचे छिपाया शव