ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध 

ईरानियों की शत्रुता होगी हासिल

ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध 
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 'इकोनॉमिक डी-डे' अभियान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका के आर्थिक संकट और बढ़ते कर्ज से ध्यान भटकाने की कोशिश है। विफल नीतियों को दोहराने से वाशिंगटन को केवल हार और ईरानियों का विरोध ही मिलेगा।

तेहरान। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेहरान के खिलाफ घोषित नये ‘इकोनॉमिक डी-डे’ अभियान की आलोचना करते हुए कहा कि इससे अमेरिका को ‘और बड़ी हार’ का सामना करना पड़ेगा तथा ईरानियों में अमेरिका के प्रति विरोध और बढ़ेगा। अराघची ने अमेरिकी सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “ तथाकथित ‘इकोनॉमिक डी-डे’ अमेरिका के अपने संकट से ध्यान भटकाने का प्रयास है। अमेरिका अभूतपूर्व कर्ज और बढ़ती ब्याज लागत का सामना कर रहा है। विफल नीतियों को और आगे बढ़ाने से केवल अमेरिका को और बड़ी हार तथा ईरानियों की शत्रुता हासिल होगी। ”

उन्होंने अमेरिकी ‘आर्थिक आतंकवाद’ करार दी जाने वाली नीतियों को वैश्विक अर्थव्यवस्था और दुनियाभर में देशों की संप्रभुता के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा, “ सैन्य युद्ध अपने उद्देश्यों को हासिल करने में विफल रहा और अब उन्होंने अपनी अगली विफलता को ‘आर्थिक युद्ध’ का नाम दे दिया है। ” ईरानी नेताओं की यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा बुधवार को ईरान के खिलाफ नये आर्थिक अभियान की घोषणा के बाद आयी है। ट्रंप ने इसे ‘किसी भी देश के खिलाफ अब तक चलाया गया सबसे कठोर आर्थिक अभियान’ बताया और कहा कि इसका उद्देश्य अभूतपूर्व स्तर पर आर्थिक युद्ध और अलगाव लागू करना है।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाले वित्तीय और वाणिज्यिक माध्यमों को बंद करने का प्रयास करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन देशों के वित्तीय संस्थान, कंपनियां, हवाई अड्डे या सरकारी संस्थाएं ईरान को आर्थिक ‘जीवनरेखा’ उपलब्ध कराएंगी, उन्हें गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने इस अभियान को इकोनॉमिक डी-डे बताते हुए अमेरिकी सहयोगी देशों से भी ईरान को अलग-थलग करने के प्रयास में शामिल होने का आह्वान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’  हस्तशिल्प निर्यात को रफ्तार देने के लिए ईपीसीएच का ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन’ 
हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (EPCH) ने वैश्विक बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए ‘एग्रेसिव एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन...
UEM जयपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 आयोजित, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत, करियर और शैक्षणिक उत्कृष्टता पर दिया गया जोर
JEE-NEET छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, PWSAT 2026 में 100% तक स्कॉलरशिप; 2.5 करोड़ रुपये के कैश प्राइज जीतने का मौका
ब्रिक्स प्रतिनिधियों ने निहारी गुलाबी नगरी की विरासत, हवामहल से आमेर तक किया भ्रमण
पहले लोन की डिटेल बताई, फिर खाते खाली करने का खेल! 3 ग्राहकों से की 86 हजार की ठगी
घरेलू शेयर बाजार में जोरदार वापसी: सेंसेक्स 628 अंक उछला, निफ्टी भी 153 अंक मजबूत होकर हरे निशान में बंद
ट्रंप के ‘इकोनॉमिक डी-डे’ पर ईरान का पलटवार, विदेश मंत्री बोले- अमेरिका को मिलेगी और बड़ी हार, बढ़ेगा विरोध