मिसाइल हमलों से दहला कुवैत: तबाह हुआ अमेरिकी ऑपरेशन सेंटर, 6 सैनिकों की मौत, अन्य 67 सैन्यकर्मी घायल 

ईरानी हमलों में 67 सैनिक घायल, हवाई रक्षा प्रणाली ने नष्ट किए 600 से अधिक ड्रोन

मिसाइल हमलों से दहला कुवैत:  तबाह हुआ अमेरिकी ऑपरेशन सेंटर, 6 सैनिकों की मौत, अन्य 67 सैन्यकर्मी घायल 

ईरानी हमलों में कुवैत के 67 सैनिक घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। कुवैत रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सेना हाई अलर्ट पर है। देश की हवाई रक्षा प्रणाली ने अब तक 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोनों को सफलतापूर्वक मार गिराया है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सैन्य निगरानी चौबीसों घंटे की जा रही है।

कुवैत सिटी। ईरानी हमले में अब तक कुवैत में कुवैत सशस्त्र बल के 67 सैनिक घायल हो गये हैं। कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने एक बयान में कहा कि घायल सैनिकों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर है। 

अल-अतवान ने कहा कि कुवैती सशस्त्र बल हाई अलर्ट पर हैं। सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सरकारी संस्थानों के समन्वय में चौबीसों घंटे स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये उपाय देश की सुरक्षा और नागरिकों एवं निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये बनायी गयी व्यापक राष्ट्रीय प्रणाली का हिस्सा हैं।

सैन्य प्रवक्ता ने यह भी जानकारी दी कि कुवैती रक्षा प्रणालियों ने पिछले कुछ दिनों के दौरान देश के हवाई क्षेत्र को निशाना बनाकर किये गये हमलों में अब तक 212 बैलिस्टिक मिसाइलों और 394 ड्रोनों का पता लगाया है और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट किया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत