इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों को बनाया निशाना : सैकड़ों कर्मचारी कर रहे थे काम, आईडीएफ ने कहा-  अभियान का मकसद सैन्य क्षमता को कमजोर करना

हमले के समय सैकड़ों ईरानी लोग मौजूद थे

इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों को बनाया निशाना : सैकड़ों कर्मचारी कर रहे थे काम, आईडीएफ ने कहा-  अभियान का मकसद सैन्य क्षमता को कमजोर करना

इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने ईरान की सैन्य संरचनाओं पर बड़ा हवाई हमला। करीब 80 लड़ाकू विमानों ने बैलिस्टिक मिसाइल भंडारण से जुड़े भूमिगत ठिकाने और आईआरजीसी की मुख्य सैन्य यूनिवर्सिटी को निशाना बनाया।

तेल अवीव। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने शनिवार को कहा कि उसने ईरान की सैन्य अवसरंचना  पर कई हवाई हमले किये हैं, जिसमें एक भूमिगत स्थल भी शामिल है और जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडारण  के लिए किया जाता है। आईडीएफ ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, हमले के हिस्से के तौर पर आईडीएफ ने ईरानी सरकार की कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें.) बैलिस्टिक मिसाइलों के भंडारन के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक भूमिगत अवसंरचना भी शामिल है, जहाँ सरकार के सैकड़ों कर्मचारी काम कर रहे थे। रिपोर्टें हैं कि इस जगह पर सैन्य बंकर और कमांड सेंटर थे, जहाँ हमले के समय सैकड़ों ईरानी लोग मौजूद थे।

आईडीएफ ने कहा है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) की मुख्य सैन्य विश्वविद्यालय को लक्षित किया गया था। बयान के मुताबिक विश्वविद्यालय का इस्तेमाल आईआरजीसी के अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। हमलों की इस लहर में इजराइली वायु सेना के लगभग 80 लड़ाकू विमान शामिल थे, जो ईरान के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई में काफी वृद्धि को दर्शाता है।

आईडीएफ ने कहा कि अभियान का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और उसके शासनकर्ताओं की गतिविधियाँ में रुकावट डालना था। इन हमलों में किसी के हताहत होने या हमलों पर ईरान की प्रतिक्रिया के बारे में तुरंत कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस स्थिति ने इलाके में बढ़ते तनाव  और आगे टकराव की संभावना को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Tags: targeted

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत