इजरायली सेना का दावा, दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला  

युद्धविराम के बीच इजरायली हवाई हमले

इजरायली सेना का दावा, दक्षिणी लेबनान में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर किया हमला  

इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के जबिकिन इलाके में हिजबुल्लाह के एक आतंकवादी को निशाना बनाया। सेना ने युद्धविराम उल्लंघन का हवाला देते हुए सुरंगों और सैन्य शिविरों पर ताजा हवाई हमले किए हैं।

यरूशलेम। इजरायली सेना ने कहा कि उसने सोमवार रात दक्षिणी लेबनान के जबिकिन इलाके में एक हमले में हिजबुल्लाह के एक आतंकवादी को मार गिराया। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि वह व्यक्ति मारा गया या नहीं। एक सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि हमले के परिणामों की अभी समीक्षा की जा रही है।

इससे पहले सोमवार को, इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान में हवाई हमलों की एक नई लहर शुरू की, जिसमें उसने हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें सैन्य ठिकाने, सुरंगें और प्रक्षेपण केंद्र शामिल थे, जहां हिजबुल्लाह अभ्यास करता था।

बयान में दावा किया गया कि ये हमले हिजबुल्लाह द्वारा युद्धविराम समझौतों के बार-बार उल्लंघन के जवाब में किए गए है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी नेशनल न्यूज एजेंसी ने बताया कि अल-लवाइजा जबा, वादी कफऱमेलकी क्षेत्र और लिटानी नदी बेसिन के पास इजरायली हवाई हमले हुए, जिनकी तेज आवाजें पूरे क्षेत्र में सुनी गईं।

इजरायल ने लेबनान में अक्सर हमले किए हैं, जिनका दावा है कि ये हमले हिजबुल्लाह के खतरों को खत्म करने के उद्देश्य से किए गए हैं, जबकि अमेरिका और फ्रांस की मध्यस्थता से इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच 27 नवंबर, 2024 को युद्धविराम लागू हुआ था।

Read More इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों को बनाया निशाना : सैकड़ों कर्मचारी कर रहे थे काम, आईडीएफ ने कहा-  अभियान का मकसद सैन्य क्षमता को कमजोर करना

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  जयपुर पश्चिम पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 25 हजार का इनामी अपराधी प्रदीप तंवर गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
जयपुर पश्चिम में वैशाली नगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक साल से फरार 25 हजार रुपए के...
जयपुर एयरपोर्ट : मुंबई फ्लाइट साढ़े तीन घंटे लेट, यात्री परेशान
मिडिल ईस्ट जंग: इराक के ड्रोन हमले में फ्रांसीसी सैनिक की मौत, कई अन्य घायल, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी चेतावनी
अमेरिकी और इजरायली को नाराज करने से बच रही सरकार : खामेनेई की मौत पर मौन क्यों? जयराम बोले वजह बताएं सरकार
सरकारी विश्राम गृहों में चाय-नाश्ता और भोजन महंगा : नई दरें लागू, जानें कीमत 
ऑपरेशन क्लीन स्वीप : प्याज की फसल में अफीम के 363 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप पर ED का शिकंजा: 581.65 करोड़ रुपये की 31 संपत्तियां जब्त, तलाशी के बाद कार्रवाई का आदेश