इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों

मध्य पूर्व जंग के बीच "इस्लामिक एकजुटता" पर जोर

इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों

तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने ईरान पर हमलों को बड़ी तबाही बताते हुए दुनिया भर के मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने शिया-सुन्नी भेद मिटाने और मानवता के आधार पर पीड़ितों के साथ खड़े होने की अपील की। एर्दोगन ने चेतावनी दी कि इस युद्ध की आर्थिक कीमत पूरी दुनिया को चुकानी होगी।

अंकारा। अमेरिका-इजरायल और ईरान में युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में फैले तनाव के बीच तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन अपने इस्लामी एजेंडा को बढ़ाने में जुट गए हैं। मध्य पूर्व में जंग की आंच के बीच एर्दोगन ने दुनिया के मुसलमानों से एकजुट होने की अपील की है। एर्दोगन ने अपनी एके पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए युद्ध रोकने की अपील की और कहा कि हम हथियारों को शांत करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं।

ईरान पर हमले को एर्दोगन ने बताया तबाही: रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की के राष्ट्रगान की 105वीं वर्षगांठ के मौके पर एर्दोगन ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों को याद किया और इसे बड़ी तबाही बताया। तुर्की के राष्ट्रपति की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले जारी रखे हैं। इन हमलों में खामेनेई समेत कई शीर्ष रैंकिंग ईरानी अधिकारियों की हत्या कर दी गई है। ईरान के इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत नुकसान हुआ है। ईरानी लोग हर दिन जिंदा रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

एर्दोगन ने इस्लामिक एकता पर दिया जोर

तुर्की में इस्लामिक खिलाफत का दौर लाने का सपना देखने वाले एर्दोगन ने इस्लामिक एकता के नजरिए पर जोर दिया। उन्होंने कहा, हमने अपने क्षेत्र के लोगों, जिसमें ईरानी भाई भी शामिल हैं, को शिया, सुन्नी, तुर्क और कुर्द के तौर पर नहीं देखा और हम कभी देखेंगे भी नहीं। एर्दोगन ने कहा कि हम हर उस व्यक्ति के साथ खड़े हैं, जिसके साथ गलत हुआ है या जो पीड़ित है। हम नस्ल, संप्रदाय, धर्म, भाषा या मूल के आधार पर भेदभाव को नकारते हैं।

Read More अमेरिका द्वारा क्यूबा पर प्रतिबंध लगाने पर क्यूबा की चेतावनी, मिगुएल ने कहा- किसी भी सैन्य हमले से होगा खून-खराबा

शिया और सुन्नी का भेद मिटाने की अपील

Read More ट्रम्प की बेटी को मारने की साजिश, आईआरजीसी से जुड़े आतंकवादी ने बनाई थी योजना

एर्दोगन ने सभी मुसलमानों से एक होने की अपील की और कहा, हमारा सुन्नीवाद या शियावाद जैसा कोई मजहब नहीं है। हमारा सिर्फ एक ही मजहब है, और वह है इस्लाम। हजरत अली हमारे हैं। हजरत उमर हमारे हैं। हमारी मां हजरत आयशा हमारी हैं और मां हजरत जैनब भी हमारी हैं। एर्दोगन ने ईरान पर हमले के वैश्विक असर के बारे में चेतावनी दी। तेल की बढ़ती कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ लड़ाई में शामिल देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया इसकी कीमत चुकाने की तैयारी कर रही है।

Read More अमेरिका के साथ जटिल समय में हो रही बातचीत के सार्थक रहने की उम्मीद: विदेश मंत्री जयशंकर 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश