Humanitarian Crisis
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... अफगानिस्तान में कुदरत का कहर : मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हुई, 73 लोग घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published On
By Jaipur NM
अफगानिस्तान के 33 प्रांतों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों घर जमींदोज हो गए हैं। आने वाले दिनों में और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जिससे हजारों परिवार प्रभावित और बेघर हो गए हैं। यूनिसेफ की चेतावनी: लेबनान में सामूहिक विस्थापन; तीन हफ्ते में 3,70,000 बच्चों समेत 10 लाख लोग हुए बेघर, तत्काल युद्धविराम की अपील
Published On
By Jaipur NM
इजरायली पीएम नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान में सैन्य अभियान बढ़ाने का निर्देश दिया है, जिससे युद्ध भीषण हो गया है। यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि 20% आबादी विस्थापित हो चुकी है, जिसमें 3.7 लाख बच्चे शामिल हैं। बमबारी से स्कूल और जल प्रणालियां ध्वस्त हैं, जिससे लाखों मासूम बेघर होकर गंभीर मनोवैज्ञानिक आघात और असुरक्षा झेल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा: लेबनान पर इजरायली हमलों में मरने वालों की संख्या 1,116 पहुंची, 3,229 अन्य घायल
Published On
By Jaipur NM
लेबनान स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 2 मार्च से जारी इजरायली हमलों में अब तक 1,116 लोगों की जान जा चुकी है और 3,229 घायल हैं। पिछले 24 घंटों में 22 मौतें दर्ज हुईं। इजरायल ने हिजबुल्ला के हमलों के जवाब में बेका घाटी और बेरुत सहित दक्षिणी लेबनान में जमीनी सैन्य अभियान तेज कर दिया है। एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष पर जताई चिंता: तत्काल युद्ध रोकने का किया आग्रह, युद्ध से वैश्विक बाजार अस्त-व्यस्त
Published On
By Jaipur NM
यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने पश्चिम एशिया संघर्ष को "बेकाबू" बताते हुए तत्काल युद्धविराम की अपील की है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से तेल, गैस और उर्वरक आपूर्ति बाधित होने पर गहरी चिंता जताई। शांति बहाली हेतु जीन अर्नोल्ट को निजी दूत नियुक्त किया गया है ताकि कूटनीति के जरिए वैश्विक आर्थिक आपदा को रोका जा सके। भारत ने की काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा, बताया-कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य, समर्थन का किया ऐलान
Published On
By Jaipur NM
भारत ने काबुल के नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के हवाई हमले को "कायरतापूर्ण और अमानवीय" बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, नागरिकों और मरीजों को निशाना बनाना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता पर हमला और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा करार देते हुए दोषियों को जवाबदेह ठहराने की मांग की। इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों
Published On
By Jaipur NM
तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन ने ईरान पर हमलों को बड़ी तबाही बताते हुए दुनिया भर के मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने शिया-सुन्नी भेद मिटाने और मानवता के आधार पर पीड़ितों के साथ खड़े होने की अपील की। एर्दोगन ने चेतावनी दी कि इस युद्ध की आर्थिक कीमत पूरी दुनिया को चुकानी होगी। ईरानी सरकार का दावा: अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,300 से अधिक नागरिकों की मौत; 9,669 नागरिक ठिकाने हुए नष्ट, अमेरिका-इजरायल जानबूझकर बुनियादी ढांचे को बना रहे निशाना
Published On
By Jaipur NM
ईरानी राजदूत अमीर सईद इरावानी ने आरोप लगाया कि अमेरिका-इजरायल हमलों में 1,300 नागरिक मारे गए और 7,000 से अधिक घर तबाह हुए। उन्होंने ईंधन डिपो पर बमबारी से फैले जहरीले प्रदूषण और राजनयिकों की हत्या को 'युद्ध अपराध' करार दिया। ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मानवीय संकट को रोकने हेतु तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका
Published On
By Jaipur NM
जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता शुरू होते ही रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन दागे। 12 क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले इन हमलों ने राजनयिक प्रयासों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। यूनान में भीषण हादसा: तटरक्षक पोत से टकराई प्रवासियों की नाव; 15 प्रवासियों की डूबने से मौत, बचाव और राहत कार्य जारी
Published On
By Jaipur NM
चियोस द्वीप के पास तटरक्षक पोत से टकराई प्रवासियों की नाव डूब गई। हादसे में 15 लोगों की मौत, 25 को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। 