रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका

जिनेवा वार्ता: रूस के भीषण हमलों के बीच शांति चर्चा शुरू

रूस यूक्रेन हमला: शांति बातचीत के बीच रूस ने कीव पर दागे 29 मिसाइलें, 400 ड्रोन, भारी नुकसान की आशंका

जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में शांति वार्ता शुरू होते ही रूस ने यूक्रेन पर 29 मिसाइलें और 400 ड्रोन दागे। 12 क्षेत्रों को निशाना बनाने वाले इन हमलों ने राजनयिक प्रयासों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

कीव। स्विटजरलैंड की राजधानी जिनेवा में नये सिरे से शुरू हुई शांति बातचीत के पहले ही दिन रूस ने ताकत का प्रदर्शन करते हुए यूक्रेन के 12 क्षेत्रों में 29 मिसाइलें और लगभग 400 ड्रोन दागे, जिससे कई नागरिक घायल हुए और ऊर्जा एवं नागरिक अवसंरचना को भारी नुकसान पहुंचा। यूक्रेन ने इसे ऊर्जा तथा नागरिक ढांचे पर किया गया समन्वित हमला बताया है, जिससे कूटनीतिक प्रयासों की नाजुक स्थिति उजागर होती है। 

बातचीत के पहले दिन के बाद, रूसी मीडिया ने मंगलवार को एक अनजान सूत्र के हवाले से बताया कि बातचीत तनावपूर्ण थी और छह घंटे तक चली। बातचीत बुधवार को आखिरी दिन तक जारी रहेगी। यूक्रेन के मुख्य बातचीत कार रुस्तेम उमेरोव ने कहा कि बातचीत व्यावहारिक मुद्दों और संभावित समाधानों की कार्यप्रणाली पर केंद्रित रही। उन्होंने बातचीत से पहले किसी बड़े घटनाक्रम की उम्मीदों को कमतर बताते हुए कहा था कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल जिनेवा में अत्यधिक अपेक्षाओं के बिना पहुंचा है। रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सलाहकार व्लादिमीर मेडिन्स्की कर रहे हैं। रूसी मीडिया के मुताबिक पहले दिन की बातचीत छह घंटे चली और माहौल तनावपूर्ण रहा। बताया जा रहा है कि बातचीत का अंतिम सत्र बुधवार को होना है। 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह मॉस्को की वास्तविक मंशा को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि रूस के नवीनतम हमलों में बच्चों सहित नौ लोग घायल हुए हैं। जेलेंस्की के अनुसार यूक्रेनी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस द्वारा दागी गयी 29 में से 25 मिसाइलों को मार गिराया। 

जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा वीडियो संदेश में कहा, जिस दिन जिनेवा में त्रिपक्षीय और द्विपक्षीय नये प्रारूप शुरू हुए, उसी दिन रूस ने हमले किये। लगभग 400 ड्रोन भी छोड़े गये। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि रूस वास्तव में क्या चाहता है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ चर्चा में इन हमलों का मुद्दा जरूर उठाएगा। उन्होंने कहा, यूक्रेन युद्ध नहीं चाहता। हम अपने राज्य और स्वतंत्रता की रक्षा करते हैं और हम न्यायपूर्ण समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढऩे के लिए तैयार हैं।

Read More कनाडा में रूसी विमान एन-124 की जब्ती का मामला अभी भी अदालतों में चल रहा है: ओलेग स्टेपनोव

इस बीच जेलेंस्की ने बताया कि ओडेसा में हमलों के बाद हजारों लोग पानी और हीटिंग से वंचित हो गये हैं तथा करीब 10 आवासीय इमारतों और रेलवे अवसंरचनाओं को नुकसान पहुंचा है। कुल मिलाकर 12 क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। जिनेवा में अमेरिका के नेतृत्व में चल रहे व्यापक कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य फरवरी 2022 से जारी संघर्ष का समाधान निकालना है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों पक्षों पर युद्ध समाप्त करने के लिए समझौते का दबाव बना रहे हैं, जबकि जेलेंस्की का कहना है कि कीव पर असमान रूप से रियायतें देने का दबाव डाला जा रहा है। 

Read More स्वयं-घोषित कोसोवो की संसद ने तीसरी बार अल्बिन कुर्ती को प्रधानमंत्री चुना, इन मंत्रालयों का संभालेंगे प्रभार

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के लिए रूस पर अंतरराष्ट्रीय दबाव, प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करना और यूक्रेन की वायु रक्षा एवं सैन्य सहायता को मजबूत करना आवश्यक है।

Read More पन्नू की हत्या साजिश मामला : निखिल गुप्ता ने कोर्ट में स्वीकार किया जुर्म, हो सकती है सजा

Post Comment

Comment List

Latest News

एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन  एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत सवाईकल कैंसर का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, 17 और 18 फरवरी को हुआ कार्यक्रम का आयोजन 
सांगानेरी गेट स्थित महिला चिकित्सालय में एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के तहत 17-18 फरवरी को सर्वाइकल कैंसर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित...
नाइजीरियाई राष्ट्रपति अब्दुर्रहमान त्चियानी ने कहा, बेनिन के उत्तरी इलाके फ्रेंच और यूक्रेनी भाड़े के सैनिकों के नियंत्रण में
मोहन भागवत ने दिया हिंदू एकता पर बल, कहा-मंदिर, कुएं और श्मशान सभी हिंदुओं के लिए खुले हों, कोई भेदभाव न हो
राज्यपाल ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयन्ती पर दी बधाई और शुभकामनाएं, कहा- शिवाजी महाराज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए निंरतर संघर्ष किया 
खासा कोठी में 3 मार्च को आयोजित होगा धुलंडी फेस्टिवल : पर्यटकों के लिए प्राकृतिक गुलाल, पारंपरिक व्यंजन और लोक-संस्कृति का खास संगम
एआई समिट 2026 :'वर्चुअल ट्रायल टेक' से फैशन रिटेल को बदल रहा टीसीएस, भौतिक ट्रायल रूम की आवश्यकता को समाप्त करना उद्देश्य
इंडिगो ने एक्सिस बैंक के साथ मिलकर को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की, ग्राहकों को मिलेगा लॉयल्टी प्रोग्राम इंडिगो ब्लूचिप का भी लाभ