अमेरिकी हमलों में खामेनेई की मौत : पेजेशकियान सहित 3 लोगों की परिषद संभालेंगी ईरान की बागडोर, आईआरजीसी ने कहर- जल्द  शुरू होंगे सबसे भीषण आक्रामक अभियान

अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए

अमेरिकी हमलों में खामेनेई की मौत : पेजेशकियान सहित 3 लोगों की परिषद संभालेंगी ईरान की बागडोर, आईआरजीसी ने कहर- जल्द  शुरू होंगे सबसे भीषण आक्रामक अभियान

तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई मारे गए। आईआरजीसी कमांडर और अली शमखानी हताहत हुए। देश में 40 दिन का शोक घोषित। ट्रंप ने मौत की पुष्टि कर इसे ‘न्याय’ बताया, जबकि आईआरजीसी ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

तेहरान। ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गयी। अली शमखानी और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) कमांडर मोहम्मद भी मारे गये। ईरान में खामेनेई की मौत के बाद 40 दिन की शोक अवधि का ऐलान किया गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि खामेनेई की मौत के बाद ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन, न्यायपालिका प्रमुख और गार्जियन परिषद के एक अन्य न्यायाधीश कुछ समय के लिए देश की बागडोर संभालेंगे। खामेनेई की मौत उत्तरी तेहरान के इलाकों को निशाना बनाकर किये गये हमलों में हुई। इनमें उनके परिसर और कार्यालयों के पास के स्थान भी शामिल हैं। शेमिरान में राष्ट्रपति भवन के पास और सर्वोच्च नेता के आवास के नजदीक कई मिसाइलें गिरीं।  राजधानी पर हुए हमलों के दौरान खामेनेई अपने घर में मौजूद कार्यालय में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में खामेनेई की मौत की पुष्टि की। ट्रंप ने लिखा कि इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक खामेनेई की मौत हो गयी है। यह केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के उन कई देशों के लोगों के लिए भी न्याय है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ईरानी लोगों के लिए अपने देश की सत्ता वापस लेने का मौका है। दूसरी ओर, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने रविवार को चेतावनी दी कि अमेरिकी-इजरायली संयुक्त हमलों में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की शहादत के बाद, इस्लामी गणराज्य के सशस्त्र बलों द्वारा इतिहास में सबसे भीषण आक्रामक अभियान जल्द ही शुरू किये जायेंगे। आईआरजीसी ने एक बयान में कहा कि ईरान के सशस्त्र बलों द्वारा अमेरिकी आतंकवादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों और ठिकानों की ओर इतिहास के सबसे भीषण आक्रामक अभियान जल्द ही शुरू किए जाएंगे। ईरान सरकार ने इस हत्या को एक बड़ा अपराध बताया, जो इस्लामी दुनिया के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

ईरान की सर्वोच्च सुरक्षा संस्था, सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएससी) ने कहा कि संयुक्त हमले दुनिया के उत्पीड़कों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़े विद्रोह की शुरुआत करेंगे। उन्होंने ईरान और उसके सहयोगियों को अधिक लचीला और दृढ़ बनकर उभरने का आश्वासन दिया। धमकियों के कुछ ही घंटों के भीतर, इजरायली अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों ने मध्य तेल अवीव पर हमला किया। पूरे शहर में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं और आपातकालीन सेवाओं ने कई प्रभावित स्थलों पर प्रतिक्रिया दी। खामेनेई 1989 से ईरान के सर्वोच्च धार्मिक और राजनीतिक नेता होने के साथ-साथ सैन्य प्रमुख भी थे। उन्होंने इस्लामी गणराज्य के संस्थापक रुहोल्लाह खुमैनी का स्थान लिया था। सर्वोच्च नेता के रूप में उनके पास ईरान की सरकार, सशस्त्र बलों और न्यायपालिका पर अंतिम अधिकार था और वे देश के सर्वोच्च धार्मिक प्राधिकारी भी थे। अपने पूरे कार्यकाल के दौरान खामेनेई ने पश्चिम के साथ ईरान के तनावपूर्ण संबंधों की देखरेख की, व्यापक प्रतिबंधों, घरेलू अशांति और तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बार-बार हुए गतिरोध का सामना किया।

 

Read More लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद

Read More फ्रांस-ब्रिटेन होर्मुज में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

Read More प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पीटर मैग्यार को बधाई : भारत-हंगरी के बीच द्विपक्षीय एवं रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर, साथ मिलकर काम करने की जताई उत्सुकता

 

 

 

 

Tags: khamenei

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ