भीषण विमान दुर्घटना में लीबियाई सेना प्रमुख अहमद अल-हदाद का निधन, जांच शुरू

लीबियाई सेना प्रमुख की हवाई दुर्घटना में मौत

भीषण विमान दुर्घटना  में लीबियाई सेना प्रमुख अहमद अल-हदाद का निधन, जांच शुरू

अंकारा से लौटते समय लीबियाई सेना प्रमुख मोहम्मद अली अल-हदाद का विमान तुर्की के हायमाना में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में थल सेना कमांडर सहित पांच अधिकारियों की मौत हो गई।

त्रिपोली। लीबिया की सेना के प्रमुख, मोहम्मद अली अहमद अल-हदाद की मंगलवार को एक हवाई दुर्घटना में मौत हो गयी। वह अपने हवाई जहाज से तुर्की की राजधानी अंकारा की आधिकारिक यात्रा के बाद वापस आ रहे थे। लीबिया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के प्रधानमंत्री ने अब्दुल हामिद दबीबा ने इसे दुखद दुर्घटना बताते हुए कहा, यह अपूरणीय क्षति राष्ट्र, सैन्य संस्थान और समस्त जनता के लिए एक बड़ी हानि है। उन्होंने बताया कि विमान में हदाद के अलावा लीबिया की थल सेना के कमांडर, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के निदेशक, कर्मचारी प्रमुख के एक सलाहकार और उनके कार्यालय का एक फोटोग्राफर भी सवार थे।

तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार 17:10 बजे अंकारा के एसेनबोगा हवाई अड्डे से त्रिपोली के लिए उड़ान भरी और उसका 17:52 बजे रेडियो संपर्क टूट गया। अधिकारियों को बाद में अंकारा के हायमाना जिले के केसिक्कवाक गांव के पास विमान का मलबा मिला। उन्होंने बताया कि डसॉल्ट फाल्कन 50 प्रकार के इस जेट विमान ने हायमाना के ऊपर से गुजरते समय आपातकालीन लैंडिंग का अनुरोध किया था, लेकिन उसके बाद कोई संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने लिखा कि पुलिस ने मलबे का पता लगा लिया है और घटनाक्रम से जनता को अवगत कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। 

लीबिया सरकार ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री को कार्यवाही की निगरानी के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल अंकारा भेजने का निर्देश दिया है और देश भर में तीन दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

राष्ट्रपति ट्रंप ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, 'रैडिकल लेफ्ट' पर साधा निशाना राष्ट्रपति ट्रंप ने दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, 'रैडिकल लेफ्ट' पर साधा निशाना
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस पर 'उग्र वामपंथियों' पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें देश को नष्ट करने में 'विफल'...
अरावली बचाओ और मनरेगा बचाओ को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी जन-जागरण अभियान, 27 से होंगे विरोध प्रदर्शन
बदलाव....कूडे ढेर से प्ररेणा स्थल तक! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया "राष्ट्र प्रेरणा स्थल" का लोकार्पण
पशुपालन विभाग में सुशासन दिवस का आयोजन : अधिकारी -कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, स्वर्गीय प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
नेहरू सहकार भवन में सुशासन दिवस का आयोजन : अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सुशासन की शपथ, स्व. वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित
दुर्गंध के बीच कैसे करें उपचार, डॉक्टर खुद होने लगे बीमार, बदबू के कारण सांस लेना हो रहा मुश्किल
सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि, नक्सली कमांडर उइके की मौत, ओडिशा नक्सलवाद से जल्द होगा मुक्त