इंग्लिश चैनल में बड़ा हादसा! ब्रिटेन पहुंचने की कोशिश में चार प्रवासियों की मौत, मानव तस्करों पर उठे गंभीर सवाल

मानव तस्करी पर बढ़ी चिंता

इंग्लिश चैनल में बड़ा हादसा! ब्रिटेन पहुंचने की कोशिश में चार प्रवासियों की मौत, मानव तस्करों पर उठे गंभीर सवाल
फ्रांस से ब्रिटेन पहुंचने के प्रयास के दौरान इंग्लिश चैनल में हुई अलग-अलग घटनाओं में चार प्रवासियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि छोटी नौकाओं में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर मानव तस्कर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं। घटना के बाद सीमा सुरक्षा और अवैध प्रवास को लेकर चिंता और बढ़ गई।

पेरिस। फ्रांस से ब्रिटेन जाने के लिए इंग्लिश चैनल पार करने की दो अलग-अलग कोशिशों के दौरान चार प्रवासियों की मौत हो गयी। फ्रांसीसी अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार देर रात हार्देलॉट के तटीय शहर के पास एक नौका डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग डनकर्क बंदरगाह के पास मृत पाये गये।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि मानव तस्कर प्रवासियों को अत्यधिक जोखिम में डाल रहे हैं। छोटी नौकाओं में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, जहां 2021 में प्रति नौका औसतन 26 लोग सवार होते थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 65 तक पहुंच गयी।

वर्ष 2025 में फ्रांसीसी अधिकारियों ने चैनल क्षेत्र से 6,177 प्रवासियों को बचाया था, जबकि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार उस दौरान समुद्र में कम से कम 29 प्रवासियों की जान गयी थी।उल्लेखनीय है कि अवैध प्रवास को रोकने के लिए ब्रिटिश सरकार ने अप्रैल में फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ तीन साल का एक समझौता किया था, जिसके तहत गश्त बढ़ाने के लिए 77.1 करोड़ यूरो का वित्तपोषण दिया जा रहा है। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, 2025 में 41,472 प्रवासी छोटी नावों से ब्रिटेन तट पर पहुंचे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

बारिश के बीच वंदेमातरम रोड पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत बारिश के बीच वंदेमातरम रोड पर हादसा : तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौत
पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार विकल्प उर्फ राजा मीणा...
अमेरिकी सैनिकों पर हमले की कोशिश : ईरान पर किए हमले, ड्रोन सुविधाओं को बनाया निशाना
पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन: पहले दिन हेल्पलाइन पर मिली 2,000 शिकायतें, AI से होगी जांच
भोपाल की 'लेडी सिंघम' का साहस कैमरे में कैद, प्रदर्शनकारियों के सामने बस रोककर कानून-व्यवस्था बचाने का वीडियो हुआ वायरल
भाजपा के सच को जान चुका है देश का युवा : लोगों को समझ आ चुकी सच्चाई, प्रियंका ने कहा- अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित थी आजादी की लड़ाई
विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर जयपुर पुलिस की कार्यशाला : कानूनी प्रावधानों, बचाव अभियान और पीड़ितों के पुनर्वास पर मिला प्रशिक्षण
कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के ICU में बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा