मिडिल ईस्ट जंग : ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई बेहोश, रिपोर्ट्स में दावा- देश चलाने की स्थिति में नहीं

सत्ता संभालने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए

मिडिल ईस्ट जंग : ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई बेहोश, रिपोर्ट्स में दावा- देश चलाने की स्थिति में नहीं

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत को लेकर सनसनीखेज रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह कोम के अस्पताल में बेहोश हैं और शासन संभालने की स्थिति में नहीं हैं। अली खामेनेई की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले मुज्तबा तब से सार्वजनिक रूप से गायब हैं।

तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई की सेहत को लेकर नई खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खामेनेई इस समय बेहोश हैं और उनका इलाज कोम शहर के एक अस्पताल में चल रहा है। रिपोर्ट में कहा गया कि वह फिलहाल देश चलाने की स्थिति में नहीं हैं। मुज्तबा खामेनेई ने 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान संघर्ष में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हमले में मौत के बाद सत्ता संभाली थी। हालांकि उसी हमले में मुज्तबा भी घायल हुए थे।

सत्ता संभालने के बाद से वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं और केवल कुछ लिखित बयान ही जारी किए हैं। इससे उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। पहले उनके रूस में इलाज की खबरें आई थीं, जिन्हें बाद में खारिज कर दिया गया था।

 

Tags: khamenei

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती, प्रशासन को जारी निर्देश राजस्थान में बाल विवाह रोकथाम के लिए सख्ती, प्रशासन को जारी निर्देश
राज्य सरकार ने प्रदेश में बाल विवाह की कुप्रथा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों...
जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो सौ रुपए महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव
खेड़ा मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला : विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप, जयराम बोले- घबराए और बौखलाए हुए है हिमंता सरमा
हम बदलेंगे–युग बदलेगा के संकल्प के साथ महायज्ञ का आयोजन, गोविंद देवजी मंदिर में श्री परशुराम-गायत्री महायज्ञ
इग्नू के 39वें दीक्षांत समारोह में 3.24 लाख विद्यार्थियों को उपाधि, जयपुर केन्द्र को राष्ट्रीय सम्मान
84 वर्ष के हुए जीतेन्द्र : डांसिंग स्टार बन दर्शकों के दिलों में बनाई खास जगह, जानें फिल्मी सफर के बारे में 
जयपुर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी, पुलिस जांच में जुटी