ट्रंप और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर सांसदों को करना चाहिए ट्रम्प से सवाल, हिलेरी क्लिंटन ने कहा-मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं

ट्रंप और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर सांसदों को करना चाहिए ट्रम्प से सवाल, हिलेरी क्लिंटन ने कहा-मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने की अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष गवाही देते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के संबंधों की जांच की मांग। उन्होंने एपस्टीन के अपराधों की जानकारी होने से इनकार किया। रिपब्लिकन सदस्यों पर पक्षपात का आरोप। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शुक्रवार को देंगे गवाही।

वॉशिंगटन। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से अपील की है कि उन्हें यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन और अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संबंधों को लेकर उनसे सवाल करने चाहिए। रिपोर्ट के अनुसार, हिलेरी क्लिंटन इस मामले को लेकर कांग्रेस (संसद) की समिति के समक्ष उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस दौरान उन्होंने सांसदों से आग्रह किया कि उन्हें डोनाल्ड ट्रंप से एपस्टीन के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने संविधान की शपथ ली है। 

हिलेरी क्लिंटन ने कांग्रेस समिति के समक्ष घंटों गवाही देने के बाद कहा, मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं। इस मामले में हिलेरी क्लिंटन के पति एवं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शुक्रवार को गवाही देंगे। हालांकि दोनों ने समिति की ओर से तलब किये जाने का विरोध किया है और इसे इसे राजनीति से प्रेरित बताया है। बाद में ये दोनों फिर गवाही देने के लिए सहमत हो गए क्योंकि उनके खिलाफ कांग्रेस की अवमानना की संभावित कार्रवाई की आशंका थी। बिल क्लिंटन और ट्रंप ने एपस्टीन के साथ संबंधों को लेकर कुछ भी गलत करने से इनकार किया है।

कांग्रेस की समिति के समक्ष गुरुवार को छह घंटे तक गवाही देने के बाद हिलेरी क्लिंटन ने संवाददाताओं से कहा, वह निराश हैं कि गवाही सार्वजनिक नहीं की गयी। गवाही सार्वजनिक की गयी होती, तो मुझे यहां आकर आपके इस बारे में बात नहीं करनी पड़ती। इस दौरान उन्होंने समिति के अध्यक्ष जेम्स कॉमर की भी तारीफ़ की, कि उन्होंने जांच के तरीके के बारे में कई जरूरी सवाल उठाए और उन विषयों के बारे में उनकी बात सुनी जिन पर उन्हें लगता है कि जांच की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं उनकी तारीफ़ करती हूं। मैं सच सामने आते देखना चाहती हूं, इसलिए यह एक बहुत लंबे, बार-बार होने वाले बयान को खत्म करने का एक भरोसा दिलाने वाला तरीका था। 

हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि उन्होंने समिति के रिपब्लिकन सदस्यों की इस बात के लिए आलोचना की, कि उन्होंने एपस्टीन या उनकी दोषी साथी, घिसलेन मैक्सवेल के बारे में किसी और से नहीं पूछताछ नहीं की। उन्होंने कहा कि वह एपस्टीन को नहीं जानती थीं। वहीं, क्लिंटन   ने कहा है कि उन्हें एपस्टीन के अपराधों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने दो दशक पहले उससे संबंध तोड़ लिए थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद छोडऩे के बाद चैरिटी के काम के सिलसिले में उनका संपर्क हुआ था और उन्होंने इस बात पर अफ़सोस जताया है कि वह कभी भी उस वित्तपोषक से जुड़े थे, जिसकी 2019 में न्यूयॉर्क शहर की जेल में मौत हो गई थी। 

Read More ईरान के साथ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से कर रहे बात : बैठक में दोनों पक्ष ने की जरूरी मुद्दों पर चर्चा, ट्रंप बोले- अमेरिका के शांति समझौते की ज्यादातर शर्तो पर ईरान सहमत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त वाहनों की जगह जिंदगी पर लग सकता है ब्रेक,शहर में अधिकतर स्पीड ब्रेकर क्षतिग्रस्त
छोटी-छोटी गलियों और मौहल्लों में जरा-जरा सी दूरी पर स्पीड ब्रेक बने हुए हैं।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : चुनाव आयोग ने दिए 4660 सहायक मतदान केंद्र बनाने के निर्देश, 321 मतदान केंद्र दूसरी जगह होंगे स्थापित
ईरान में अपने पायलट की तलाश कर रहा अमेरिका : लड़ाकू विमान के पायलट की तलाश के लिए तेज किया अभियान, एसी-130 गनशिप के स्क्वाड्रन विमान से लगाएंगे छलांग
प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी : मंडी और खेतों में फसलों को नुकसान, मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर में बड़ी कार्रवाई : एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
भारत की समुद्री ताकत में इजाफा : नौसेना में शामिल तीसरी स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं, शक्ति है अरिदमन
अमेरिका से बातचीत के फैसले की जानकारी मित्र देशों को देगा ईरान, राजनयिक सूत्र ने कहा- इस मुद्दे पर रूस के प्रति पूरी पारदर्शिता दिखाने के लिए तैयार