अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा नासा का दल, जल्द होगी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी

अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ गया है

अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा नासा का दल, जल्द होगी सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी

यह अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष स्टेशन से सफलतापूर्वक जुड़ गया है। यह नए अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन की खराबी को सही करेंगे। यहां सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नए अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण देंगे।

वॉशिंगटन। अंतरिक्ष में पिछले 9 महीने से फंसी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी को लेकर अच्छी खबर आई है। रविवार 16 मार्च की सुबह स्पेसएक्स का क्रू-10 ड्रैगन अंतरिक्षयान चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गया। इस मिशन का उद्येश्य चालक दल के सदस्यों की अदला-बदली करना और दो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस घर लाना है। दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते साल जून महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। नासा के कमर्शियल मिशन प्रोग्राम के तहत स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन को शुक्रवार शाम को फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। लगभग 29 घंटे बाद क्रू ड्रैगन कैप्सूल रविवार को सुबह आईएसएस से जुड़ गया। नासा ने इसका वीडियो जारी किया है, जिसमें चारों अंतरिक्ष यात्री कैप्सूल से अंतरिक्ष स्टेशन में दाखिल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रू ड्रैगन की आईएसएस पर सफलता ने सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर के लिए वापसी के द्वार को खोल दिया, जो लंबे समय से प्रतीक्षित था। विलियम्स और विल्मोर पिछले साल जून से ही आईएसएस पर अटके हुए हैं। वे 5 जून को धरती से बोइंग स्टारलाइनर से रवाना हुए थे, लेकिन आईएसएस पर पहुंचने के बाद उनके अंतरिक्ष यान को प्रणोदन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसे पृथ्वी पर वापस लाने के लिए असुरक्षित माना गया।

19 से पहले हो सकती है वापसी
रविवार को जब क्रू-10 में सवार टीम पहुंची तो विलियम्स और दूसरे सदस्यों ने उनका स्वागत किया। सुनीता विलियम्स ने कहा कि यह एक अद्भुत दिन था और हमारे दोस्तों को आते देखना बहुत अच्छा लगा। नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने एक फुटेज पोस्ट की है, जिसमें क्रू ड्रैगन को पृथ्वी की परिक्रमा करते और आईएसएस के पास आते दिखाया गया है। विल्मोर और विलियम्स पर पृथ्वी की वापसी की तैयारी करेंगे और 19 मार्च से पहले फ्लोरिडा तट पर समुद्र में उतरेंगे। इन दोनों के साथ नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल में वापस लौटेंगे।

Tags: sunita

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया पंचायत चुनावों में देरी : आयोग नहीं विभाग जिम्मेदार, निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज चुनाव को लेकर पत्र लिखकर चेताया
पंचायत चुनावों में देरी पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को चेताया है कि चुनाव नहीं हुए तो कोर्ट...
राज्यसभा चुनाव: संभावित क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर ओडिशा कांग्रेस के 6 विधायक बेंगलुरु पहुंचे, जरूरी बैठकों और प्रशिक्षण सत्रों में भाग लेने का निर्देश
एलपीजी संकट से मचा हड़कंप : इंडक्शन चूल्हों की मांग में 50 प्रतिशत का इजाफा, जयपुर के रेस्टोरेंट-केटरिंग-हलवाई अब बिजली पर निर्भर
‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
गैस सिलेंडर कीमत बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में जयपुर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, आपूर्ति सुधारने और दाम कम करने की उठी मांग 
वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय का विवरण IFMS पर अपलोड करने के निर्देश, 7 अप्रैल तक रिपोर्ट अनिवार्य
पीएम मोदी ने की ईरानी राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियान से फोन पर बात: शांति और स्थिरता के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया, बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान पर जताई गहरी चिंता