नापाक पाकिस्तान की भारत आतंकी हमले की प्लानिंग, जानें किस-किस के बीच हुई गुप्त मीटिंग 

आतंकी गठजोड़: पाकिस्तान में हमास और लश्कर कमांडरों की गुप्त मुलाकात

नापाक पाकिस्तान की भारत आतंकी हमले की प्लानिंग, जानें किस-किस के बीच हुई गुप्त मीटिंग 

पाकिस्तान के गुजरांवाला में हमास कमांडर नजी जहीर और लश्कर के राशिद अली संधू की मुलाकात का वीडियो वायरल हुआ है। पीएमएमएल के कार्यक्रम में हुई यह बैठक भारत के खिलाफ नई आतंकी साजिश की ओर इशारा कर रही है।

पाकिस्तान। इस बात को हर कोई जानता है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आए दिन कोई ना कोई हरकत करता ही रहता है और इसको लेकर पाकिस्तान को हर बार मुंह की खानी पड़ती है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि नापाक पाकिस्तान एक बार फिर से भारत के खिलाफ आतंकी हमले की प्लानिंग कर रहा है।

हाल ही में, सामने आए एक वीडियो से पता चलता है कि पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर में हमास के सीनियर कमांडर नजी जहीर और एलईटी के कमांडर राशिद अली संधू गुप्त तरीके से मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक के बारे में किसी को भी पता नहीं था, लेकिन फिर भी उनकी मुलाकात का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इन दोनों की ये बैठक पाकिस्तान मार्कजी मुस्लिम लीग यानी पीएमएमएल के कार्यक्रम में हुई थी। इसके साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नजी जहीर वही हमासी नेता है, जिसने साल 2025 में पीओके का दौरा किया था और ये दौरा पहलगाम आतंकी हमले से कुछ ही दिनों पहले किया गया था।

इतना ही नहीं, ये ही वो जगह है जहां नजी हजीर ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कमांडरों को भारत के विरोध होने वाली रैली को संबोधित किया था। इससे पहले साल 2024 में फरवरी और अप्रेल में नजी हजीर ने पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद का दौरा किया था ।

Read More ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमलों में दो और शीर्ष कमांडरों के मारे जाने की पुष्टि की, रक्षा परिषद की बैठक में हो रहे थे शामिल

 

Read More ईरानी मीडिया का दावा: अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई की मौत, अब कौन बनेगा ईरान का अगला सुप्रीम लीडर?

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब