न डॉक्टर, न इंसान की मदद... एआई ने खुद कर दी चूहे के दिमाग की सर्जरी

खुद की दवा और मस्तिष्क के हिस्से की पहचान

न डॉक्टर, न इंसान की मदद... एआई ने खुद कर दी चूहे के दिमाग की सर्जरी
एआई डॉक्टरों की जगह लेगा? अमेरिकी स्टार्टअप एक्सिन थेराप्यूटिक्स का दावा है कि एंथ्रोपिक के एआई मॉडल क्लॉड सॉनेट 5 ने बिना मानवीय मदद चूहे के मस्तिष्क में सर्जरी की। एआई ने खुद दवा, इंजेक्शन की जगह और मात्रा तय की। महज पांच मिनट में इंजेक्शन लगाने के साथ कैमरे से रक्तस्राव पर भी नजर रखी।

वॉशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) अब चिकित्सा के क्षेत्र में भी नए प्रयोग कर रहा है। अमेरिका की स्टार्टअप कंपनी एक्सिन थेराप्यूटिक्स ने दावा किया है कि एंथ्रोपिक के एआई मॉडल क्लॉड सॉनेट 5 ने बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के चूहे के मस्तिष्क की सर्जरी की। कंपनी के सीईओ गैब्रियल ओकाना-सैंटोरो के मुताबिक, एआई को चूहे के दौरे कम करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने खुद दवा और मस्तिष्क के उस हिस्से की पहचान की, जहां दवा पहुंचानी थी।

इसके बाद पांच मिनट में 250 नैनोलीटर दवा का इंजेक्शन लगाया। इतना ही नहीं, एआई ने कैमरे के जरिए रक्तस्राव पर भी नजर रखी। यह प्रयोग चिकित्सा क्षेत्र में एआई की बढ़ती भूमिका और भविष्य में उसकी संभावनाओं को दर्शाता है।

 

 

Read More फॉक्सवैगन में छंटनी की नई तैयारी, कंपरी में 12 हजार नौकरियों पर संकट

Tags: surgery

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पार्किंसन का इलाज खोजने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक! दिमाग में फिर उगेंगी नष्ट हो चुकी कोशिकाएं? पार्किंसन का इलाज खोजने के करीब पहुंचे वैज्ञानिक! दिमाग में फिर उगेंगी नष्ट हो चुकी कोशिकाएं?
पार्किंसन के मरीजों के लिए जापान से बड़ी उम्मीद। वैज्ञानिकों ने स्टेम सेल तकनीक से दिमाग में डोपामाइन बनाने वाली...
पूर्णिमा कॉलेज की छात्रा ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान : आवाज देते रहे साथी, पागल है क्या ?
वायुसेना में बदलाव, एयर मार्शल वालिया होंगे वायुसेना के नए उप प्रमुख
लक्ष्मी पूजन की परंपरा ने बदली खेती की तस्वीर, रोजदा के खेतों में लहलहा रहा गन्ना
जयपुर एयरपोर्ट : दुबई की फ्लाइट और 21 घंटे का इंतजार, यात्रियों का बुरा हाल
विदेशी GPS पर कम होगी निर्भरता, इसरो ने लॉन्च किया एनवीएस-03 सैटेलाइट
ना प्रचार का शोर, ना जीत-हार का झंझट : प्रदेश के कई गांवों में लोग मिल बैठकर तय कर लेते हैं पंच-सरपंच