नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू

बाढ़ में फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने में जुटी एजेंसियां

नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू
भोटेकोशी-त्रिशूली नदियों की विनाशकारी बाढ़ से तबाही मची है। मृतकों की संख्या 626 पहुंच गई, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। 4,451 लोगों को बचाया गया और 101 घायल अस्पतालों में भर्ती हैं। राहत-बचाव में 15,224 सुरक्षाकर्मी जुटे हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश और सड़क-पुल बहाली का अभियान जारी है।

काठमांडू। नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451 लोगों को बचाया गया है और 101 घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। लापता लोगों में नेपाल पुलिस के 27 जवान भी शामिल हैं। बचाव, खोज और राहत कार्यों के लिए कुल 15,224 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस ने आज सुबह छह बजे तक 616 शव बरामद किये थे। इनमें चितवन में 233, नवलपरासी पूर्व में 158, गोरखा में 48, नवलपरासी पश्चिम में 47, धादिंग में 45, नुवाकोट में 41, तनहुं में 31 और रसुवा में 13 शव शामिल हैं। बाद में जारी अद्यतन आंकड़ों में राष्ट्रीय स्तर पर मृतकों की संख्या 626 पहुंच गयी। प्रभावित जिलों में खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। पुलिस स्थानीय लोगों और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर लापता लोगों का पता लगाने तथा बाढ़ में फंसे लोगों को सहायता पहुंचाने में जुटी है। प्रशासन बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहा है। साथ ही, बाढ़ के मलबे और भूस्खलन के कारण बंद हुई सड़कों को साफ कर आवागमन बहाल करने तथा राहत कार्यों के लिए रास्ते खोलने का काम जारी है।

उत्तरी नेपाल के रसुवा और आसपास के जिलों में आयी प्रलयकारी बाढ़ से भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में पानी और मलबे का तेज बहाव ला दिया था। बाढ़ की चपेट में आने से मकान, पुल, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे बह गये तथा कई इलाकों से संपर्क टूट गया। अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि प्रभावित इलाकों तक खोज दलों की पहुंच बढऩे और अतिरिक्त शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।  

Tags: flood

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत खड़गे के अपमान पर जयराम रमेश का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा की विचारधारा के मूल में दलितों के प्रति नफरत
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा-आरएसएस पर तीखा...
मिलने के बहाने 16 साल की नाबालिग को बुलाया : अगवा कर 2 महीने तक दुष्कर्म, जयपुर से 300 किलोमीटर दूर बंधक बनाकर रखा
नेपाल बाढ़ में 626 हुई मृतकों की संख्या : 2,426 लोग अब भी लापता, 4,451 लोगों का रेस्क्यू
खेल को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, 200 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा
आपको क्या लगता है आप भगवान हैं : बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, रेस्तरां दोबारा खोलने की दी अनुमति
निकाय चुनाव : भाजपा ने 50 फीसदी टिकट चयन पर लगाई मुहर, जल्द जारी होगी सूची
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : शुद्ध सोना 1900 रुपए सस्ता, जानें चांदी का भाव