भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ''मोदी झप्पी'': 27 करार पर हुए हस्ताक्षर

कूटनीति में नई गर्माहट: इजरायली संसद में 'मोदी झप्पी' की गूंज

भारत-इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में जुड़ा नया मुहावरा ''मोदी झप्पी'': 27 करार पर हुए हस्ताक्षर

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने नेसेट में 'मोदी झप्पी' शब्द का किया जिक्र। सच्ची दोस्ती और अटूट भरोसे का बताया प्रतीक। शब्द बना भारत और इजरायल के बीच मजबूत सामरिक और घनिष्ठ संबंधों का वैश्विक मुहावरा।

नई दिल्ली। भारत और इजरायल के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया मुहावरा जुड़ गया है और वह है'मोदी झप्पी'। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वहां की संसद नेसेट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन से पहले दिए गए अपने भाषण में इस अभिव्यक्ति का प्रयोग किया।

इजरायली प्रधानमंत्री ने दोनों नेताओं के बीच की गर्मजोशी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी विमान की सीढिय़ों से नीचे उतरे, दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। पीएम नेतन्याहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत रूप से गले मिलना कुछ खास है और इसे पूरी दुनिया में मोदी झप्पी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब आप किसी को सच्चाई के साथ और इतने करीब से गले लगाते हैं, तो आपको पता चलता है कि यह वास्तविक है।

नेसेट में जोरदार तालियों की गडग़ड़ाहट के बीच नेतन्याहू ने कहा कि वह इस झप्पी यानी आलिंगन को वापस लौटाना चाहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल दो नेताओं के बीच के व्यक्तिगत संबंधों और दोस्ती का संकेत नहीं है, बल्कि यह दोनों देशों के लोगों के बीच के मधुर और घनिष्ठ संबंधों को भी दर्शाता है। यह नया शब्द अब भारत और इजरायल के कूटनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल