ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध

एक तरफ युद्ध की तैयारी, दूसरी तरफ शांति की कोशिश

ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को अनंत युद्ध में तब्दील नहीं होने देंगे। वेंस का यह बयान ऐसे समय आया है जब लड़ाई समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में गतिरोध के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपना तीसरा विमानवाहक तैनात किया है।

वाशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ चल रहे संघर्ष को अनंत युद्ध में तब्दील नहीं होने देंगे। वेंस का यह बयान ऐसे समय आया है जब लड़ाई समाप्त करने के कूटनीतिक प्रयासों में गतिरोध के बीच अमेरिका ने पश्चिम एशिया में अपना तीसरा विमानवाहक तैनात किया है। ईरान के साथ स्थायी समझौता सुनिश्चित करने के कूटनीतिक प्रयासों के अनिश्चित बने रहने के बीच यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट का आगमन पश्चिम एशिया में अमेरिका की सैन्य उपस्थिति के और विस्तार को दर्शाता है। परमाणु ऊर्जा से संचालित यह विमानवाहक सितंबर में सैन डिएगो से रवाना हुआ था और इस पर 5,000 से अधिक सैन्यकर्मी तथा एफ/ए-18 लड़ाकू विमानों सहित 60 से अधिक विमानों वाला एयर विंग तैनात है।

पिछले सप्ताह कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी के साथ चर्चा के बाद ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त हमलों की संभावना को 'काफी कम' बताया था और कहा था कि संघर्ष का सैन्य हिस्सा प्रभावी रूप से समाप्त हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हालांकि यह चेतावनी भी दी थी कि यदि परिस्थितियां बदलती हैं तो अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार और मुस्तैद है। अमेरिका-ईरान अप्रैल में दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमत हुए थे, जिसके बाद जून में एक व्यापक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे। हालांकि यह समझौता टूट गया, जिससे नए सिरे से लड़ाई छिड़ने की आशंकाएं फिर बढ़ गईं। तब से पाकिस्तान और कतर के मध्यस्थ इन दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बीच चीन भी पश्चिम एशिया के देशों के साथ अपनी सक्रियता बढ़ा रहा है। उसने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया के लिए उसके विशेष दूत झाई जून ने तनाव कम करने और आगे किसी भी टकराव को रोकने के उद्देश्य से सलाह  के लिए हाल ही में ईरान, ओमान और सऊदी अरब की यात्रा की है। यह कूटनीतिक सक्रियता 19 नवंबर को शेनझेन में होने वाले उच्च-स्तरीय शिखर सम्मेलन से पहले देखी जा रही है, जहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होने की उम्मीद है। चीन के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को पुष्टि की कि शी इस बैठक की मेजबानी करेंगे और इसे तीनों देशों के नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक बताया।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि चर्चा वैश्विक शांति और रणनीतिक स्थिरता पर केंद्रित होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या ईरान संघर्ष और परमाणु हथियार नियंत्रण एजेंडे में शामिल होंगे, माओ ने विशिष्ट विषयों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया और कहा कि तैयारियां आगे बढ़ने पर अधिक जानकारी दी जाएगी।  

Read More कहीं जमीन में दबा तो कहीं गोदाम में छिपाया, हंगरी में पूर्व मंत्री के पास मिला 188 करोड़ का खजाना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध